{"_id":"69bb12bc5eb65e917307de90","slug":"condition-of-bku-worker-on-hunger-strike-deteriorates-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-168334-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भूख हड़ताल पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भूख हड़ताल पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
पुवायां में भूख हड़ताल पर बैठे भाकियू चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Samvad
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की ओर से डाक बंगला परिसर में चल रही भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता हरिपाल सिंह बेहोश हो गए। इसके बाद निजी डॉक्टर बुलाकर उनका उपचार कराया गया।
भाकियू का किसान की जमीन से कब्जा हटवाने सहित कई मांगों को लेकर दो फरवरी से धरना चल रहा है। पांच दिन पूर्व से भूख हड़ताल शुरू की गई थी। गांव लालपुर में जमीन के विवाद के मामले में नन्ही देवी की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी 17 मार्च को कार्यकर्ता डीएम-एसपी का घेराव करने पैदल शाहजहांपुर रवाना हुए थे। कोरोकुइयां गांव के आगे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेज दिया था।
कार्यकर्ता पुवायां आकर फिर भूख हड़ताल पर बैठे गए थे। भूख हड़ताल पर बैठे हरिपाल सिंह की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत के बाद वह बेहोश हो गए। जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि पांच दिन से भूख हड़ताल चल रही है, लेकिन सीएचसी से टीम ने मौके पर आकर कार्यकर्ताओं की जांच करने की जरूरत नहीं समझी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने बताया कि बुधवार को टीम ने जांच की है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनको कमजोरी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
--
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने वार्ता की थी, वह मामले को देख रहे हैं। सीएचसी से टीम भेजकर भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।
-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां