फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Computer operator attacked, block workers boycott work

कंप्यूटर ऑपरेटर पर हमला, ब्लॉक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 13 Sep 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Computer operator attacked, block workers boycott work
निगोही। विकास खंड कार्यालय में सोमवार सुबह प्रधान के पति ने मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट के बाद चाकू से हमला कर दिया। साथी के घायल होने से नाराज कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। कर्मचारी ब्लॉक में तालाबंदी के बाद शाहजहांपुर आकर अधिकारियों से मिले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पीड़ित कर्मचारी के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के वाईकुआं गांव निवासी शमीम खां ने निगोही थाने में तहरीर देकर बताया कि पांच सितंबर को एक व्यक्ति मनरेगा की पत्रावली लेकर उनके पास आया था। किसी अधिकारी के हस्ताक्षर न होने पर उन्होंने पत्रावली फीड करने से इन्कार कर दिया था। शमीम के मुताबिक उसी शाम को अर्जुनपुर गांव की प्रधान अंकिता के पति राजा सिंह ने उन्हें कॉल की। राजा सिंह ने कहा कि उसने उनकी पत्रावली फीड नहीं की है। वह ब्लॉक में आकर उसे जान से मार देंगे। शमीम ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे वह कार्यालय में कार्य कर रहा था तभी राजा सिंह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ वहां आए और उससे गालीगलौज करने लगे। विरोध पर उनसे हाथापाई की। आरोप है कि राजा सिंह ने उनके माथे पर चाकू से हमला कर दिया। वहां रखा कंप्यूटर भी तोड़ दिया। ब्लॉक में हंगामा होने के बाद कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन लोगों ने ब्लॉक कार्यालय में ताला बंद कर दिया। मनरेगा कर्मचारी जिला मुख्यालय आकर विकास भवन में अधिकारियों से मिले। इसके बाद कर्मचारियों ने निगोही थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने दी तहरीर, प्रधान के पति ने आरोप नकारे
निगोही थाना क्षेत्र की एक महिला ने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ छेड़छाड़ करने की तहरीर थाने में दी है। महिला ने बताया कि वह अपने दिव्यांग पति के प्रमाण पत्र के विषय में जानकारी लेने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय गई थी। वहां कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम ने कमरे में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। शमीम वहां से भागा तो दीवार से टकराकर घायल हो गया। पुलिस महिला की तहरीर पर जांच कर रही है। प्रधान के पति राजा सिंह ने बताया कि वह एक कार्य से ब्लॉक मुख्यालय गए थे। वहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर से एक महिला का विवाद हो रहा था। उन्होंने केवल बीचबचाव किया था। मारपीट या हमले का आरोप बेबुनियाद है। उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
हमले के विरोध में विभिन्न विकास खंडों के मनरेगा एपीओ समेत रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी विकास भवन पहुंच गए। सीडीओ के अवकाश पर होने के कारण उन्होंने प्रभार संभाले डीडीओ पवन कुमार सिंह से भेंट की। उन्हें पत्र देकर सारी बात बताते हुएन्यायपूर्ण कार्रवाई कराने के साथ सुरक्षा मांगी। कर्मचारियों का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर चेताया कि हमले के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त किया कि पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम समेत मनरेगा एपीओ विनय कुमार पटेल, बलवेंद्र विक्रम, ज्ञान प्रकाश, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष ललितेश शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद
कंप्यूटर ऑपरेटर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed