फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complete school mapping on the RTE portal by the 31st: BSA

31 तक पूरी करें आरटीई पोर्टल पर विद्यालयों की मैपिंग : बीएसए

Thu, 16 Jul 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Complete school mapping on the RTE portal by the 31st: BSA
शाहजहांपुर। जिले में गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों की आरटीई पोर्टल पर मैपिंग और डाटा फीडिंग में हो रही सुस्ती पर बीएसए ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई तक हर हाल में स्कूलों की मैपिंग, रजिस्ट्रेशन और डाटा फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए, ताकि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित न हो।
विज्ञापन

बीएसए ने बीईओ को पत्र जारी कर बताया कि एक जुलाई को जारी निर्देशों के बावजूद किसी भी विकासखंड में निर्धारित कार्य पूरा नहीं किया गया है। इसमें गंभीर लापरवाही बरती गई। कहा कि सभी बीईओ अपने क्षेत्र के गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराएं और उनकी मान्यता के अनुसार, प्रारंभिक कक्षा, उसमें अध्ययनरत बच्चों की संख्या सहित सभी आवश्यक सूचनाएं आरटीई पोर्टल पर दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed