{"_id":"6a74e0c23c2b72a70007ef1a","slug":"complaints-of-robbery-in-banda-and-powayan-turned-out-to-be-fake-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-181049-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्जी निकलीं बंडा और पुवायां में लूट की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्जी निकलीं बंडा और पुवायां में लूट की शिकायतें
विज्ञापन
पुवायां। बंडा में घर में घुसकर महिला के कुंडल लूटने और पुवायां में एक लाख रुपये लूटने की शिकायत जांच में झूठी पाई गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत करने वालों को झूठी शिकायत पर कड़ी चेतावनी दी है।
बंडा के गांव मोहनपुर भीकमपुर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि चार अगस्त की रात वह घर के बाहर और पत्नी पारुल घर के अंदर सो रही थी। रात में दो बदमाश घर में घुस आए और पत्नी से बक्सों की चाबी मांगी। पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश कुंडल नोचकर भाग निकले थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच की गई तो पता चला कि रवि कुमार बालाजी के दर्शन कर लौटा था, इस कारण उसे नियम-संयम से रहने के लिए कहा गया।
इसको लेकर रवि कुमार का पत्नी से विवाद हो गया। पारुल ने पति को परेशान करने की नीयत से बदमाश घर में घुसने और कुंडल लूटने की झूठी बात कर दी। पारुल ने पूछताछ में बताया कि कुंडल उसने खुद ही अलमारी में रखे थे।
विज्ञापन
उधर पुवायां के बरौना के रविराज ने शिकायत की थी कि उनके साथी अंकित ने ईंट भट्ठे से 30 हजार और उन्होंने 70 हजार रुपये एडवांस लिए थे। सात अगस्त को गांव जाते समय गांव के ही कुछ लोगों ने रुपये छीन लिए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि जांच में पता चला कि रविराज का कुछ लोगों से समोसा खिलाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गांव के पास मारपीट भी हुई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी।
रविराज और अंकित की मां ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग झूठी शिकायत करते हैं, जिससे उनका काफी रुपया खर्च हो चुका है। इसी कारण उन्होंने लूट की झूठी शिकायत कराई थी। भट्ठे से मिले रुपयों के उन्होंने जेवर खरीद लिए हैं। दोनों ने पुलिस को जेवर और जेवर खरीद की रसीद भी दिखाई है।