{"_id":"6942edb2c26b6be6eb0a1634","slug":"complaints-of-domestic-violence-and-harassment-were-received-during-the-public-hearing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160620-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनसुनवाई में घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ की आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनसुनवाई में घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ की आईं शिकायतें
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जनसुनवाई में महिलाओं की शिकायत सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कु
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई में महिलाओं की समस्या को सुना। इसमें दो मामले घरेलू हिंसा के, दो जमीन विवाद के, एक छेड़छाड़, एक यौन शोषण व एक अभद्र व्यवहार का आया। आठ शिकायतों को सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं की समस्याओं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, जिला प्राेबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, एसडीएम प्रियंका चौधरी, सीओ इशिका सिंह, डीपीओ अरविंद रस्तोगी, डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज मिश्रा ,महिला थाना प्रभारी रश्मि, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
--
सिंधौली ब्लॉक में चौपाल में किया जागरूक
सिंधौली महिला आयोग सदस्य ने सिंधौली ब्लॉक परिसर में जागरूकता चौपाल में हिस्सा लिया। इसमें महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर, स्वयं सहायता समूह कैडर, आशा वर्कर, केयरटेकर व ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए के सभी विभाग पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां घरेलू हिंसा एवं अन्य संकटों का सामना कर रहीं महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी ली।