{"_id":"68d05247904871f6c4072227","slug":"complaint-about-mining-of-soil-from-the-farm-overnight-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-153308-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रातोंरात खेत से मिट्टी का खनन कराने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रातोंरात खेत से मिट्टी का खनन कराने की शिकायत
विज्ञापन
पुवायां। रात में किसान के चार बीघा खेत से मिट्टी खोदकर बेच दी गई। किसान ने तीन लाख रुपये का नुकसान बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
गांव गंगसरा निवासी रामकुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने अपना खेत ठेके पर गांव के लक्ष्मन को दे रखा है। गांव दिउरिया के एक व्यक्ति ने 19 सितंबर की रात उनके चार बीघा खेत में बिना किसी अनुमति और उन्हें जानकारी दिए बिना मिट्टी खनन करा दिया।
खेत में तीन फुट गहराई तक मिट्टी निकाल कर बेची गई। जानकारी होने पर वह खेत पर गए तो आरोपी मिट्टी भरवा रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया।
विज्ञापन
किसान के अनुसार उनका पूरा खेत ऊबड़-खाबड़ हो गया है और फसल करने के लायक नहीं रह गया है। रामकुमार ने समाधान दिवस में भी शिकायत की। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी। मामले की जांच कराई गई तो पता लगा कि गांव में दुर्गा जागरण का कार्यक्रम है वहां पर कुछ मिट्टी डाली गई है। खनन का आरोप गलत है।