{"_id":"69065f4da324cbb6c00b9d4e","slug":"complainants-thronged-the-resolution-day-district-level-officers-did-not-come-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156564-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, नहीं आए जिला स्तरीय अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, नहीं आए जिला स्तरीय अफसर
विज्ञापन
पुवायां के तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़। संवाद
पुवायां। शनिवार को समाधान दिवस में डीएम और एसपी के आने की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन जिलास्तरीय कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
शनिवार को डीएम को पुवायां आकर समाधान दिवस में भाग लेना था। डीएम के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचे, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि डीएम के अवकाश पर होने के कारण एसडीएम समस्याएं सुनेंगी। इस पर लोग मायूस हो गए। बाद में विधायक चेतराम और एसडीएम चित्रा निर्वाल ने शिकायत सुनीं। कुल 102 शिकायतें दर्ज की गईं। संवाद
--
ग्राम विकास अधिकारी के स्तर से हुए कार्यों की जांच की मांग
जलालाबाद। भारत परिषद के तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार राजपूत के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील दिवस में ज्ञापन देकर एक ग्राम विकास अधिकारी के स्तर से कराए गए कार्यों की जांच कराकर उनका तबादला किए जाने की मांग की। इस दौरान अंकित दीक्षित, सचिन राजपूत, कृष्ण कुमार पांडेय, गौरीशंकर त्रिवेदी, अवनीश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
000
चकबंदी के 12 वर्ष बाद भी कब्जा नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
तिलहर। बरहा मोहब्बतपुर गांव में चकबंदी के 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसानों को अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। नाराज किसानों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर हंगामा करते हुए अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।
इस दौरान पातीराम, मिथिलेश, श्रीपाल, राजाराम, मलखान, अरविंद, विक्रम, रामदास और अमीरुद्दीन आदि किसानों ने अधिकारियों को बताया कि चकबंदी के बाद उन्हें उनकी जमीनों पर अब तक कब्जा मिलने से वे खेती नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने यह भी बताया कि वह कई बार तहसील दिवस और अन्य विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी जमीनों पर कब्जा नहीं मिलने पर वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों के प्रार्थना पत्र की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद