{"_id":"66a6cc32089300faa8070c94","slug":"compensation-of-crop-loss-due-to-flood-sent-rs-3640-lakh-to-the-accounts-of-902-farmers-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123764-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 902 किसानों के खातों में 36.40 लाख रुपये भेजा बाढ़ में फसल नुकसान का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 902 किसानों के खातों में 36.40 लाख रुपये भेजा बाढ़ में फसल नुकसान का मुआवजा
Mon, 29 Jul 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ में नुकसान का सर्वे करते नायब तहसीलदार सदर आशीष सिंह। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। गर्रा और खन्नौत नदी में आई बाढ़ में फसलों को सबसे अधिक नुकसान सदर तहसील में हुआ है। इसका सर्वे राजस्व विभाग की टीमें कर रही हैं। इसके तहत 902 किसानों के खातों में 36.40 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त मकानों और गृहस्थी के नुकसान का भी मुआवजा दिया रहा है।
सदर तहसील में सर्वे के बाद सबसे पहली किस्त के रूप में 164 किसानों के खाते में 7 लाख 3 हजार 385 रुपये भेजे गए थे। दूसरी किस्त में शनिवार को 222 किसानों के खाते में सात लाख रुपये भेजे गए। रविवार को 516 किसानों के खाते में 22 लाख 37 हजार रुपये डाले गए, जो कि सोमवार तक पहुंचने की संभावना है। अब तक कुल 902 किसानों खाते में 36.40 लाख रुपया भेजा जा चुका है।
डीएम उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व टीमें लगातार सर्वे का काम कर रही हैं। नुकसान का आकलन करके डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। अभी अन्य किसानों के नुकसान का सर्वे जारी है।
विज्ञापन
-- -- -
127 लोगों को मकान में क्षति और 46 गृहस्थी के नुकसान का मिला मुआवजा
नायब तहसीलदार सदर आशीष सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से कराए सर्वे में अभी तक 81 क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को सात लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। यह मुआवजा नुकसान के आधार पर किया गया है। इसके साथ ही 46 लोगों को गृहस्थी में हुए नुकसान में पांच-पांच हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दो लाख 30 हजार रुपये उनके खाते में भेजे जा चुके हैं। अभी नुकसान के सर्वे का काम जारी है।
-- -- --
- सदर तहसील में हुए नुकसान का सर्वे लगातार चल रहा है। नुकसान के आधार पर लोगों के खातों में रकम भेजी जा रही है। राजस्व विभाग की टीमें लगातार सर्वे का कार्य कर रहीं हैं।
- ज्ञानेंद्र नाथ, एसडीएम सदर
-- --
जलालाबाद, तिलहर और कलान तहसील में बाढ़ से हुए सर्वे काम लगभग पूरा हो गया है। डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। मंगलवार तक नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद मुआवजा का वितरण किया जाएगा।
डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व