फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Commission's notice in the matter of asking the caste of a student and making him sit at the back

Shahjahanpur News: जाति पूछकर छात्र को पीछे बैठाने के मामले में आयोग की नोटिस

Mon, 15 Sep 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Commission's notice in the matter of asking the caste of a student and making him sit at the back
कलान (शाहजहांपुर)। एक निजी स्कूल में अनुसूचित जाति के छात्र को उसके सहपाठियों द्वारा जाति पूछकर कक्षा में पीछे बैठाने के मामले में छात्र के पिता वीर प्रताप ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत की है। आयोग के उपनिदेशक डॉ.आर स्टालिन ने इस मामले में सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक, डीएम व एसपी को नोटिस भेज कर कृत कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

छात्र आयुष प्रताप के पिता ने गत 11 सितंबर को थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि दसवीं क्लास में पढ़ने वाले उनके बेटे को साथ में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने जाति पूछने के बाद पीछे बैठने के लिए मजबूर किया। जब उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की तो उन्होंने भी बेटे से कहा कि पीछे बैठो।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि प्रधानाचार्य ने कहा कि मेरे तरीके से पढ़ाना चाहें तो बच्चे को पढ़ाओ अन्यथा टीसी ले जाओ। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ। आयोग में शिकायत होने से मामला अब तूल पकड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने इस मामले में नोएडा स्थित सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक के अलावा डीएम और एसपी को भेजे नोटिस में 15 दिन के अंदर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। नोटिस में घटना की तारीख, पीड़ित का नाम-पता, आरोपियों के नाम, एफआईआर नंबर, तारीख व धाराओं समेत अन्य विवरण तलब किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed