फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Colorful programs marked the Independence Day celebrations.

Shahjahanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम

Mon, 17 Aug 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Colorful programs marked the Independence Day celebrations.
शाहजहांपुर में ऑल सेंट स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस पर ऑल सेंट्स स्कूल में डायरेक्टर सचिन बाथम ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों ने नाटक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शगुन बाथम, प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, श्रुति पांडेय, रुबी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएस पब्लिक स्कूल में निदेशक शालिनी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल व प्रबंधन के तुषार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य एससी रॉय, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर राजीव सिंह, रोहित शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य डाॅ. मेघना मेहंदीरत्ता ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। विद्यालय के सचिव अशोक अग्रवाल भी मौजूद रहे। किड्जी एलीमेंट्री स्कूल में प्रबंधक अभिनव ओमर ने ध्वजारोहण किया। पीजी से लेकर कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ट्रस्टी मंजू गुप्ता, प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य शिव्या श्रीवास्तव, समन्वयक हेमलता कामरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा। कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज बंडा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर छात्र-छात्राओं ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर रैली निकाली। रैली मुख्य चौराहे से होते हुए स्कूल में समाप्त हुई। प्रबंधक लालजीत वर्मा, प्रधानाचार्य विजय पाल शर्मा, विवेक अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article