{"_id":"5727a3dc770ab1d0c4576859f5d87b0a","slug":"color-festival-is-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग महोत्सव का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग महोत्सव का हुआ आगाज
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिव्यक्ति नाट्य मंच और सामाजिक संस्था मास के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को गांधी भवन सभागार में नृत्य और नाटकों की शानदार प्रस्तुतियों से शाहजहांपुर रंग महोत्सव-2015 का धमाकेदार आगाज हुआ। चार दिवसीय रंग महोत्सव के पहले दिन प्रथम चरण में भरतनाट्यम विधा आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इससे पहले, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह आदि की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। नृत्य के सोलो वर्ग में लखनऊ स्थित रुद्रकला नाट्य केंद्र डांस एकेडमी की कलाकार दिव्या गोयल, सान्वी वर्मा, ऐश्वर्या आर कृष्णन, श्रुति डे, यशी वर्मा और सारिका रंजन ने भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।
इसी डांस एकेडमी की कोरियोग्राफर निधि तिवारी शुक्ला और उनकी टीम, ओडिशा के नाट्य चक्र और नागपुर महाराष्ट्र के कलासागर ग्रुप ने लोक शैलियों पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में शामिल बसंत शाक्य और प्रभा मौर्य ने इनकी नृत्य कला परखी। दूसरे चरण में नाट्य प्रतियोगिता हुई। पहले दिन दिल्ली के बेला थियेटर से जुड़े कलाकारों ने पैसे के पीछे की अंधी दौड़ को प्रदर्शित करने वाले नाटक हाय पैसा हाय का मंचन कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में दिल्ली के थियेटर ग्रुप मंच आप सबका के कलाकारों ने भूखे नाविक, ओडिशा के नाट्य चक्र ग्रुप ने स्रष्टि, कोटद्वार की संस्था तन्वी के कलाकारों ने सिंहायन खाली है शीर्षकीय नाटक जीवंत किए। नाट्य स्पर्धा के निर्णायक मंडल में राजेश गोड़, उत्तम कुमार और एमसी विश्वकर्मा शामिल रहे। इस बीच, आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्य अतिथि स्वामी चिन्मयानंद ने रंग महोत्सव स्मारिका का विमोचन किया।
महोत्सव समिति के महासचिव शमीम आजाद और गोपाल जोशी के संयुक्त संचालन मेें हुए कार्यक्रम में शिवम श्रीवास्तव, सुनीता कठेरिया, सौरभ अग्रिहोत्री, संजय डोनाल्ड सिंह, अरविंद चोला, संजय राठौर, विनीत सिंह, सुधीर राठौर आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में अजय मोहन शुक्ला, प्रशांत कठेरिया, दिव्यांशु, रिजवान सिद्दीकी, अतीक रहमान, प्रवीण गौड़, शिवा सक्सेना, विपिन मौर्य, गुलशाद, ऋषिकांत, विकास भारती, शिवम श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।