फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   College manager sent to jail in embezzlement case

Shahjahanpur News: गबन के मामले में कॉलेज प्रबंधक को जेल भेजा

Thu, 13 Apr 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
College manager sent to jail in embezzlement case
तिलहर। गबन के मामले में आरबीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक लाल प्रभात चंद्र की जमानत अर्जी खारिज करते हुए बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरबीएम इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रबंध संचालक रामनरेश वाजपेयी ने 30 मार्च 2001 को नगर के मोहल्ला दातागंज निवासी लालप्रभात चंद्र के खिलाफ विद्यालय जमीन 2.98 लाख रुपये में बेचने और उसमें से 2.90 लाख रुपये गबन किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में वर्ष 2016 में न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद भी लाल प्रभात चंद्र के न्यायालय में हाजिर न होने पर 18 मार्च 2023 को न्यायिक मजिस्ट्रेट तिलहर सिविल जज जूनियर डिवीजन रजत साहू ने कुर्की वारंट जारी कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में 12 अप्रैल 2023 को तारीख होने पर लाल प्रभात चंद्र ने न्यायालय में अपना जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट उमम जाहिद की अदालत ने सुनवाई के बाद जमानत प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed