फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Collectorate-Vikas Bhawan ready to receive the Chief Secretary will come today

आज आएंगे मुख्य सचिव, अगवानी को कलक्ट्रेट और विकास भवन तैयार

Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Collectorate-Vikas Bhawan ready to receive the Chief Secretary will come today
शाहजहांपुर। अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र शनिवार को सुबह यहां पहुंचेंगे। उनके एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम को देखते कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में सुबह से सफाई चल रही है। इस बीच, डीएम उमेश प्रताप सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्य सचिव के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी (विशिष्ट अभ्यागत)/सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव सुबह दस बजे रिलायंस गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य शहीद बिस्मिल के जन्म दिवस पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेना है, लेकिन वह निरीक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव दोपहर 2.25 बजे पुराना अस्पताल के निकट ऑडीटोरियम का निरीक्षण करेंगे और शाम चार बजे विकास भवन सभागार में जनपद में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात शाम 4.50 बजे शहीद बिस्मिल के खिरनीबाग स्थित निवास स्थान की गली का उद्घाटन और शाम पांच बजे बिस्मिल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में वह आर्य समाज मंदिर पहुंचकर बिस्मिल के सभा कक्ष, विश्राम कक्ष आदि देखेंगे और टाउनहाल व शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। शाम छह बजे शहीद संग्रहालय जाकर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव शहीद संग्रहालय में काकोरी घटना के शहीदों पर आधारित राष्ट्र भक्तिपूर्ण आल्हा गायन कार्यक्रम, बीर रस पर आधारित काव्य पाठ आदि कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। शाम 6.45 बजे वह शहीद संग्रहालय 75000 दीपों का प्रज्जवलन कर शाहजहांपुर से गोरखपुर तक जाने वाली अमृत यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। रात नौ बजे वह संग्रहालय में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed