फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cold wind is troubling the people, besides the cold administration

Shahjahanpur News: अवाम को सता रही सर्द हवा, ठंडे पड़े प्रशासन के अलाव

Fri, 15 Dec 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cold wind is troubling the people, besides the cold administration
शाहजहांपुर। न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस के आसपास डोल रहा है और पछुआ हवा कांपने पर मजबूर कर रही है, लेकिन अब तक सरकारी अलाव ठंडे पड़े हुए हैं। नगर निगम ने पांच स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया है। पड़ताल करने पर दो स्थानों पर लकड़ी ही पड़ी नहीं मिली। तीन जगह पर लकड़ी के नाम पर डाली गई पेड़ की जड़ों का जलाया भी नहीं गया। वहीं, अन्य निकाय क्षेत्रों में अभी तक अलाव जलाने की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन


अलाव गायब, रजाई के सहारे लोग
टाउन हाल स्थित नगर निगम कार्यालय के पास रैन बसेरा में अलाव लगवाने का दावा किया गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे रैन बसेरे से अलाव नदारद मिला। केयर टेकर विजय प्रकाश ने बताया कि रैन बसेरे में अलाव नहीं लगाया गया। यहां पर 21 लोगाें के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनमें 14 लोग मौजूद थे। रजाई, गद्दे के साथ उन्हें तकिया भी दिया गया था।
विज्ञापन


पेड़ की जड़ डालीं, सर्दी से ठिठुरते रहे यात्री
रोडवेज बस अड्डे पर नगर निगम की ओर से भारी-भरकम पेड़ की जड़ डाल दी गई, पर कर्मचारी उसे जलाना भूल गए। यात्रियों ने कूड़ा व कागजों को इकट्ठा कर जलाने का प्रयास किया। इसके बाद भी आग नहीं लगी। इसके चलते यात्री सर्दी से ठिठुरते रहे। परिवहन निगम ने इस बार रैन बसेरा भी नहीं बनवाया। ऐसे में यात्रियाें को बस अड्डे के बरामदे में सर्दी में लेटकर रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिरनीबाग चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं
नगर निगम ने खिरनीबाग चौराहे पर अलाव लगवाने का दावा किया था। रात दस बजे तक यहां पर लकड़ी नहीं पड़ी मिली। इसके चलते चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी। यहां आसपास के लोग व राहगीर भी परेशान नजर आए।

अस्पताल और घंटाघर में लकड़ी ने नहीं पकड़ी आग
राजकीय मेडिकल कॉलेज व घंटाघर के पास भी नगर निगम ने अलाव लगवाने की व्यवस्था की थी। दोनों ही जगह पर भारी-भरकम लकड़ी का गट्ठा डाल दिया गया, जो काफी प्रयास करने के बाद भी आग नहीं पकड़ सका। इसके चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले लोग सर्दी से जूझते नजर आए।

अलाव को जलवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। लकड़ी के गट्ठे जलाए जाने चाहिए थे। इसके लिए निरीक्षण किया जाएगा। -संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
रैन बसेरा बनाया, पर नहीं जले अलाव
पुवायां। नगर पालिका कार्यालय के पास रैन बसेरा बना दिया गया है, लेकिन जहां जरूरत है, वहां अलाव नहीं लगाए गए हैं। कस्बे में मोहम्मदी मोड़, खुटार बस स्टैंड, बंडा रोड टैक्सी स्टैंड, राजीव चौक आदि पर अलाव जलाने की जरूरत है। राजीव चौक पर रातभर लोगों का आवागमन रहता है। ईओ सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के पास अलाव लगाया जा रहा है। 20 स्थान चिह्नित किए हैं, जहां अलाव जलाए जाएंगे।

जलालाबाद में भी नहीं सुलग रहे अलाव
जलालाबाद। पालिका प्रशासन ने अभी कहीं अलाव नहीं लगवाए गए हैं। बृहस्पतिवार से पालिका प्रशासन द्वारा रैन बसेरा शुरू कर दिया है। यह पानी वाली टंकी परिसर में बने दो कमरों में संचालित किया गया है। ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि अलाव के लिए शासन से कोई बजट आवंटित नहीं होता। जरूरत के अनुरूप विभिन्न मदों से खर्च कर दिया जाता है। नगर में जल्द ही अलाव लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।


कलान में न बना रैन बसेरा, न जले अलाव
कलान। नगर पंचायत क्षेत्र में न तो रैन बसेरा बना है और न ही अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत कार्यालय पर सबसे पहले रैन बसेरा बनाया जाता था। पास में रोडवेज डिपो की बसें यात्रियों को उतारती हैं। रैन बसेरा न होने के कारण यात्री इस ठंडक में ठिठुरने कोे मजबूर हैं। ईओ कृष्णकुमार ने बताया कि रजाई-गद्दे आदि खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed