फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cold water system at A class station is cold

Shahjahanpur News: ए क्लास स्टेशन पर ठंडे पानी की व्यवस्था ठंडी

Thu, 22 May 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cold water system at A class station is cold
शाहजहांपुर के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगे वाटर कूलर से पानी भरते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। ए क्लास रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की व्यवस्था ठंडी है। अफसरों का दावा है कि यात्रियों के लिए प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर दो-दो वाटर कूलर लगे हैं, लेकिन भीषण गर्मी में एक ट्रेन के गुजरने के बाद वे नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसके चलते ठंडे पानी के लिए यात्रियों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बरेली और लखनऊ के बीच में शाहजहांपुर काफी महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। इसी कारण स्टेशन को ए क्लास का दर्जा मिला हुआ है। यहां से रोजाना ही 63 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। यहां करीब दस हजार टिकट रोज बिकते हैं। इतनी भीड़ होने के बावजूद गर्मी में रेलवे की व्यवस्था पटरी से उतर जाती हैं।
विज्ञापन

मुसाफिरों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर दो-दो वाटर कूलर लगे हैं, लेकिन उन्हें तलाशने में यात्रियों को काफी दाैड़ लगाना पड़ती है। सामान्य बूथ में गर्म पानी आने पर मजबूरन ठंडे पानी की बोतल को खरीदनी पड़ती है। एक ट्रेन के गुजरने के कुछ अंतराल पर दूसरी ट्रेन आने पर ठंडा पानी मिलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को ऊंचा करते हुए डेढ़ साल के बाद ट्रेनों का ठहराव शुरू करा दिया गया। प्लेटफॉर्म पर तैयारियां नहीं हैं। इस प्लेटफॉर्म पर मात्र एक ही वाटर कूलर संचालित हैं। दूसरे को दुरुस्त कराने का कार्य चल रहा है। प्लेटफॉर्म पर पानी के बूथ जोड़ दिए गए हैं, लेकिन बीच में ओवरब्रिज के निर्माण के कारण पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

शाहजहांपुर के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगे वाटर कूलर से पानी भरते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगे वाटर कूलर से पानी भरते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed