{"_id":"6754a8e5bbdc79512a0618c5","slug":"cold-night-of-december-broke-the-record-of-seven-years-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-132872-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिसंबर की सर्द रात ने तोड़ा सात साल का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिसंबर की सर्द रात ने तोड़ा सात साल का रिकाॅर्ड
Sun, 08 Dec 2024 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को निकली धूप में खरीददारी करने निकली महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में रात की सर्दी ने पिछले सात साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 4.1 अंक गिरकर 6.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2017 में दो दिसंबर को 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।
माैसम विभाग लखनऊ के आंकड़ों पर गाैर करें तो प्रदेश में चाैथे स्थान पर रात में सबसे ठंडा शहर शाहजहांपुर ही रहा है। वहीं, पहले नंबर पर मेरठ (6.3), दूसरे पर बरेली (6.4), तीसरे पर अयोध्या (6.5) रहे। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा की दृश्यता 700 मीटर रही।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा था। अगले दिन ही पारा गिर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार की शाम को उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर से हवा चल रही है।
विज्ञापन
बच्चों को घेर रहा खांसी-जुखाम और बुखार : रात में ठंड बढ़ने का असर सबसे अधिक बच्चों में देखने को मिल रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों को गर्म कपड़े ठीक से पहनाकर ही घर से बाहर निकलने दें।