{"_id":"671d545ac6a59d42d403193f","slug":"cold-increased-due-to-fog-and-clouds-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-130067-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बादलों के साथ कोहरे की धुंध छाए रहने से बढ़ी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बादलों के साथ कोहरे की धुंध छाए रहने से बढ़ी सर्दी
Sun, 27 Oct 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी रोड पर खूबसूरत झाड़ियों की ओट से ढूबता सूरज। संवाद
शाहजहांपुर। हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से शनिवार सुबह से देर तक कोहरे की धुंध छाई रही। इस दौरान ठंडी पुरवाई चलने से सर्दी बढ़ गई और मौसम का मिजाज बदला नजर आया। हवा चलने के बावजूद वायुदाब कम होने के कारण रविवार को भी सुबह से बादल छाए रहेंगे। कोहरे का असर दिखने की संभावना है।
सुबह और शाम के वक्त मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। शुक्रवार शाम से दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलनी शुरू हुई तो वातावरण ठंडा होने लगा और रात में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 20.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। पुरवा हवा के असर से आधी रात के बाद से वातावरण में धुंध पनपने लगी। शनिवार को सुबह छह बजे तक धुंध घने कोहरे में बदल गई। इस कारण दृश्यता घटकर मुश्किल से 50 मीटर रह गई। यही नहीं, हवा का बहाव दक्षिण के बजाय पूर्व दिशा से हुआ तो पुरवाई के झोंके सर्दी का अहसास कराने लगे।
हालांकि, सुबह नौ बजे के बाद कोहरा खत्म होने लगा। धूप भी निकल आई, लेकिन हवा में नमी के कारण दिन में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री घटकर 32.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह कोहरे के कारण संस्थान के राजकीय प्रक्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर से कम मापी गई। उन्होंने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने के बावजूद मौसम शुष्क बना रहेगा और धूप निकलने पर भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।