{"_id":"639e199e626e6a27f45afc44","slug":"co-will-investigate-ayodhya-s-inspector-took-charge-shahjahanpur-news-bly5072754145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अयोध्या से आए इंस्पेक्टर ने संभाला चार्ज, सीओ प्रथम करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अयोध्या से आए इंस्पेक्टर ने संभाला चार्ज, सीओ प्रथम करेंगे जांच
विज्ञापन
शाहजहांपुर का जीआरपी थाना। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेलवे पुलिस के लॉकअप में मोबाइल चोरी के आरोपी द्वारा खुद को आग लगाए जाने के मामले में एसपी पूजा यादव ने लखनऊ अनुभाग के सीओ प्रथम को जांच सौंपी है। वह पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच करेंगे। माना जा रहा है कि जांच में अन्य पुलिसकर्मी भी फंस सकते हैं। वहीं, मामले में निलंबित हुए इंस्पेक्टर रामसहाय की जगह पर अयोध्या कैंट से धर्मेंद्र कुमार को भेजा गया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी फूल उर्फ रहमान ने जीआरपी की लॉकअप में खुद को आग लगा ली थी। लपटें निकलने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। इस मामले में आईजी रेलवे एसके सिंह और एसपी पूजा यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
सीओ द्वितीय हरिकेश यादव की जांच में इंस्पेक्टर रामसहाय और संतरी ड्यूटी पर तैनात सिपाही आत्मप्रकाश की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया था। आईजी ने पत्रकारों को बताया था कि मामले की जांच सीओ द्वितीय हरिकेश यादव को सौंपी गई। लेकिन, पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच सीओ प्रथम संजीव कुमार सिन्हा को दी गई। वह जल्द ही जीआरपी थाने पर आकर बयान दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
अन्य पुलिसकर्मियों पर आ सकती जांच की आंच
मामले की जांच में ड्यूटी पर तैनात रहे अन्य पुलिसकर्मियों पर भी आंच आ सकती है। लॉकअप के अंदर माचिस पहुंचने व घटना के समय पुलिसकर्मी कहां थे? इसकी जांच भी होगी।
रहमान की हालत में सुधार
मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गए फूल उर्फ रहमान आग से 35 प्रतिशत तक झुलसा है। उसके सीने और हाथ भी झुलसे हैं। उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रहमान के भाई रिजवान ने बताया कि रात में भाई को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। अब उसकी हालत में सुधार है।
-मुझे पुलिसकर्मियों के निलंबन की विभागीय जांच दी गई। घटना की जांच थानास्तर पर की जाएगी। -संजीव कुमार सिन्हा, सीओ प्रथम जीआरपी