फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CO Sadar Arrives in Sindhauli to Record Statements in Indecency Case; Constable Goes on Leave

Shahjahanpur News: अभद्रता प्रकरण में सिंधौली में बयान लेने पहुंचे सीओ सदर, छुट्टी पर गया सिपाही

Sun, 12 Apr 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
CO Sadar Arrives in Sindhauli to Record Statements in Indecency Case; Constable Goes on Leave
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह के सिपाहियों से अभद्रता के मामले में जांच कर रहे सीओ सदर प्रयांक जैन शनिवार को दूसरे सिपाही के बयान लेने के लिए सिंधौली थाने पहुंचे। लेकिन सिपाही के छुट्टी पर होने के कारण बयान नहीं हो सके। प्रकरण में 81 दिन में केवल एक सिपाही के बयान दर्ज किए जा सके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 20 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें इंस्पेक्टर ने एक सिपाही को जल्द नहीं आने पर पीआरवी भेजने की धमकी दी थी। दूसरी ऑडियो में सिपाही को जल्दी आने के साथ गाली भी दी थी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हुए ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

तत्कालीन एसपी राजेश द्विवेदी ने हेड कांस्टेबल संजीव को तिलहर और कांस्टेबल गौरव का सिंधौली स्थानांतरण कर दिया था। मामले की जांच सीओ सदर प्रयांक जैन को दी गई। शुक्रवार को सीओ सदर ने बताया कि तिलहर थाने पहुंचे हेड कांस्टेबल के बयान दर्ज किए हैं। शनिवार को सिंधौली थाने गए थे, लेकिन सिपाही छुट्टी पर गया है। जल्द ही उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed