फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Co-operative sugarcane and sugar mill societies will soon have elections

सहकारी गन्ना व चीनी मिल समितियों के जल्द होंगे त्रिवार्षिक चुनाव

Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Co-operative sugarcane and sugar mill societies will soon have elections
शाहजहांपुर। कोरोना काल में दो बार स्थगित किए जा चुके सहकारी गन्ना विकास समितियों और चीनी मिल समितियों के त्रिवार्षिक चुनाव जल्द कराए जाएंगे। पहले कोरोना काल, फिर विधानसभा और विधान परिषद के चुनाव होने के कारण सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारियां टल गई थीं। अब अपर मुख्य सचिव (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग) संजय आर भूसरेड्डी से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार संशोधित मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जनपद की पुवायां व रोजा सहकारी गन्ना विकास समितियों और पुवायां व तिलहर सहकारी चीनी मिल समितियों के 2.23 लाख से अधिक सदस्य किसान अपने डेलीगेट चुनेंगे। फिलहाल, चुनाव से जुड़ी तैयारियां पूरी होने के बाद अब अधिकारियों को अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

समितियों के सदस्य किसानों के वोट हासिल करने के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों ने समर्थक किसानों के साथ समिति कार्यालयों के फिर से चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। चूंकि इन दिनों आगामी पेराई सत्र 2022-2023 के लिए गन्ना सर्वे कार्य चल रहा है। इसलिए, किसानों का इस बार सदस्यता लेने की ओर दोहरा झुकाव हो गया है। क्योंकि मिलों को गन्ना आपूर्ति करने और समितियों के डेलीगेट चुनने का अधिकार सिर्फ उन्हीं किसानों को होगा, जो सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियां और उनसे जुड़े सदस्य किसान
पुवायां सहकारी गन्ना विकास समिति 67625
रोजा सहकारी गन्ना विकास समिति 56920
तिलहर सहकारी चीनी मिल समिति 89645
पुवायां सहकारी चीनी मिल समिति 9600
मतदाता सूचियों मेें नए सदस्यों का सत्यापन कराने के साथ मृतकों के नाम हटा दिए हैं और संशोधित मतदाता सूचियों की ऑनलाइन फीडिंग भी करा दी गई है। सर्वे के दौरान किसान 30 सितंबर समितियों की सदस्यता ले सकेंगे। इसलिए निर्वाचन अधिसूचना जारी होने तक जो भी नए सदस्य बनेंगे, उनका भी सत्यापन कर उन्हें मतदाता सूची मेें शामिल कराया जाएगा। अधिसूचना लागू होते ही समिति कार्यालयों में किसानों की बैठकों पर रोक प्रभावी कर दी जाएगी। -डॉ. खुशीराम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed