फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CO accused of giving wrong report in case of assault, complaint to SP

Shahjahanpur News: मारपीट के मामले में सीओ पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप, एसपी से शिकायत

Sun, 02 Nov 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
CO accused of giving wrong report in case of assault, complaint to SP
जैतीपुर। कस्बे के प्रमोद गुप्ता ने मारपीट के एक मामले में तिलहर की सीओ ज्योति यादव पर जांच में वास्तविक तथ्य छिपाने और गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में एसपी से शिकायत कर जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि गत वर्ष 29 दिसंबर को पड़ोस के नरेंद्र सिंह आदि ने घर में घुसकर मारपीट कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में उन्होंने और उनके भाई मोहित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी समझौते का दबाव बनाने लगे। इसकी शिकायत करने पर थाने के एक दारोगा ने फर्जी रिपोर्ट दे दी।
विज्ञापन

इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर करने पर सीओ ने अपनी जांच में आरोपी नरेंद्र को मृतक बता दिया। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर विवेचक ने फर्जी तथ्यों पर आधारित आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। इस मामले में सीओ ज्योति यादव का कहना है कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर जांच की। जांच में जो तथ्य सामने आए, रिपोर्ट में केवल उन्हीं का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में मानवीय भूलवश टाइपिंग में विपक्षी नरेंद्र सिंह के नाम के आगे स्वर्गीय लिख गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed