फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CM Yogi Adityanath Address Public Meeting for support to BJP Candidates in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में बोले CM योगी: छह वर्षों में दूर कर दी माफियाओं की गर्मी, भयमुक्त हुआ प्रदेश का वातावरण

Sun, 07 May 2023 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 May 2023 05:05 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की नगरी को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि दुनिया में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Address Public Meeting for support to BJP Candidates in Shahjahanpur
शाहजहांपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शाहजहांपुर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले त्योहार भय और दहशत के माहौल में मनाए जाते थे। अब ऐसा नहीं है। त्योहार उन्मुक्त वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। लोग बेरोकटोक कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और माफिया सिर झुकाकर। छह साल में माफियाओं की गर्मी दूर कर दी है। 

विज्ञापन


नगर निगम और नगर निकाय प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 40 मिनट देरी से सभास्थल पर पहुंचे। दोपहर तीन बजे उनका संबोधन शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में तीन मंत्री हैं। प्रदेश के विकास से जुड़ी हर परियोजना में शाहजहांपुर का भी स्थान होता है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और जितिन प्रसाद की तारीफ की। गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए कहा कि फर्रुखाबाद में लोग कहते थे कि फर्रुखाबाद चूसे गन्ना, एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना। 

विज्ञापन

'प्रदेश में भयमुक्त वातावरण'

सीएम योगी ने कहा कि शाहजहांपुर को नगर निगम बनाने के साथ ही अब विकास प्राधिकरण भी बनाया जाएगा। शहर को स्मार्ट सिटी और सेफ सिटी योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले शहर में कूड़े के ढेर होते थे। अब यूपी में अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति सीना तानकर नहीं चल सकता। 

आज पूरे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण में त्योहार मनाए जाते हैं। पहले विरासत का सम्मान नहीं था। अब शाहजहांपुर में शहीद संग्रहालय का बनना विरासत का सम्मान है। देश की आजादी की क्या कीमत होती है, इसका अहसास कराने वाली प्रेरणा का स्थान शहीद संग्रहालय बनेगा। हनुमत धाम शाहजहांपुर को नई पहचान दे रहा है। 

जनसभा के बाद बिगड़ा मौसम 

जनसभा को संबोधित करने बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचे। मौसम खराब होने के कारण उन्हें कुछ देर के लिए यहां रुकना पड़ा। इसके बाद हेलीकॉप्टर से बरेली रवाना हो गए। जनसभा के दौरान ही अचानक मौसम बदल गया था। तेज हवाएं चलने लगी थीं। वहीं पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तेज आंधी चलने लगीं।
विज्ञापन

सुरक्षा में लगाए गए 700 पुलिसकर्मी 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल को तीन जोन में बांटकर 700 पुलिसकर्मी लगाए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। वहीं पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रूट डायवर्ट करने का प्लान लागू किया गया। 

सीएम के आगमन को लेकर सुबह दस से शाम पांच बजे तक रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं हुआ। फर्रुखाबाद, बरेली, हरदोई, जलालाबाद की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों को हरदोई चौराहा और सीतापुर, लखीमपुर, मोहम्मदी की तरफ से आने वाली बसों का संचालन हथौड़ा चौराहा से किया गया।

निगोही, बीसलपुर, पीलीभीत, पुवायां, बंडा, खुटार की बसों को मछली मार्केट तिराहे व हथौड़ा चौराहे से लोदीपुर, जीआईसी, रोडवेज, अशफाकनगर तिराहा से होते हुए सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed