फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cloudy skies, with chances of drizzle in the next 24 hours

Shahjahanpur News: बादल छाए, अगले 24 घंटों में बूंदाबांदी के बने आसार

Fri, 26 Sep 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:07 AM IST
सार

शाहजहांपुर में बुधवार को तापमान में गिरावट और बादल छाए रहने के कारण मौसम में बदलाव देखा गया। गन्ना शोध संस्थान ने गुरुवार सुबह वायुदाब गिरने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Cloudy skies, with chances of drizzle in the next 24 hours

विस्तार

शाहजहांपुर। सुबह बादल छाने के बाद तेज धूप निकलने से दोपहर तक उमस बनी रही। दोपहर बाद फिर बादल छा गए। वायुदाब बढ़ा हुआ है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक सुबह तक वायुदाब गिरने की संभावना हैं। इससे बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। बादल भी छाए हुए हैं। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 60 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम है। उन्होंने बताया कि संभावना है कि सुबह वायुदाब गिरेगा और मौसम में बदलाव आने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed