फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clouds rained with thunder, mercury dropped by one degree

एक घंटे की झमाझम बारिश से हुआ जलभराव, बढ़ी मुश्किल

Wed, 22 Jun 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained with thunder, mercury dropped by one degree
शाहजहांपुर में मंगलवार की दोपहर को हुई वारिश से मोहम्मद जई में भरा पानी में निकलते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी से तपती धरती पर मंगलवार को प्री-मानसून की बारिश की फुहारें पड़ीं तो जनजीवन को बड़ी राहत मिली। दिन निकलने के बाद आसमान चौतरफा काली घटाओं से घिर गया। कुछ देर बाद बादल गरजने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब एक घंटा तक हुई चार मिमी बारिश के बाद फिर से धूप निकल आई, लेकिन इससे मौसम ठंडा होने के साथ ही अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

हालांकि, शहर में निचले स्थानों वाले उन सभी रास्तों पर फिसलन और जलभराव की समस्या हो गई जहां नाले-नालियों की सफाई के बाद उनसे निकली सिल्ट के ढेर लगे हैं। सोमवार आधी रात के बाद हवा की गति मंद पड़ी तो बादल फिर से घने होने लगे। सुबह लोग सोकर घरों से बाहर निकले तो आसमान बादलों से घिरा दिखा। सुबह नौ बजे तक धूप नहीं निकली, लेकिन तब तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे थे। दिन में 11 बजे के बाद घने बादल छाने से उमस बढ़ गई और इसी के साथ बूंदाबांदी होने लगी।
विज्ञापन

कुछ देर तक बूंदाबांदी धीमी रही, लेकिन बाद में तेज हवा चली तो बारिश ने भी तेजी पकड़ ली। दोपहर 12.30 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ठंडी हवा चली तो थर्मामीटर का पारा लुढ़कने के साथ मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन शहर में कई जगह सड़कों पर फिसलन के साथ जलभराव होने से बारिश थमने के घंटों बाद तक आवागमन प्रभावित रहा। शहर के मोहल्ला मोहम्मद जई की एक गली में बालू-मोरंग के ढेर से नालियां चोक होने पर वहां घंटों बरसात का पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल इमली चौराहा-घंटाघर मार्ग पर मोहल्ला झंडा कलां में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क के पास मिट्टी बहने से वहां इतनी फिसलन हो गई कि शाम तक आवागमन प्रभावित हुआ और वहां जाम के हालात बने रहे। टेलीफोन एक्सचेेंज के पास, टाउनहाल में नगर निगम कार्यालय के आसपास, हॉकी क्लब मैदान परिसर, अंबा टाकीज वाली गली, कनौजिया तिराहा आदि स्थानों पर भी बरसाती पानी से सड़कों का काफी हिस्सा देर तक जलमग्न रहा।

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वायुदाब सामान्य से कम होने के कारण बुधवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी।

शाहजहांपुर में मंगलवार की दोपहर को हुई वारिश से बचने को पन्नी तानकर जाता बच्चा । संवाद

शाहजहांपुर में मंगलवार की दोपहर को हुई वारिश से बचने को पन्नी तानकर जाता बच्चा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed