फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clock tower and urban hot will be built in New City Kakra with Rs. 21 crores

Shahjahanpur News: 21 करोड़ से न्यू सिटी ककरा में बनेगा घंटाघर और अर्बन हॉट

Wed, 21 Feb 2024 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Clock tower and urban hot will be built in New City Kakra with Rs. 21 crores
शाहजहांपुर। शहर के बीचोबीच स्थित घंटाघर को सुभाष टॉवर का नाम दे दिया है। अब नगर निगम ने एक नया घंटाघर बनाने की योजना बनाई है। अर्बन हॉट भी बनाया जाएगा। इसके निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रयासों से विकसित न्यू सिटी ककरा में नए निर्माण कार्य हो रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां पर कुछ नए निर्माण कार्य होंगे। इनमें घंटाघर तथा अर्बन हॉट शामिल है। इन दोनों का निर्माण नगर निगम कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के पास ही होगा। इसके बाद इस स्थान की कीमत और बढ़ जाएगी। घंटाघर की ऊंचाई 100 फीट तक हो सकती है। इसमें करीब 6 से 8 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जबकि, अर्बन हॉट के निर्माण में 10 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। यहां पर लोग घूमने-फिरने के साथ ही खरीदारी भी कर सकेंगे। खाने-पीने की चीजें भी उपलब्ध होंगी। इसके लिए फूड प्लाजा बनाया जाएगा। फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट का निर्माण भी होगा। कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये नए निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन

-----
घंटाघर और अर्बन हॉट समेत कुछ नए निर्माण कार्य कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसको स्वीकृति मिलने का इंतजार है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (सिविल), नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed