फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cleniness issue

जलभराव और गंदगी से बढ़ रहे मच्छर, तिलहरवासी परेशान

Fri, 19 Mar 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
cleniness issue
तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती में नाले के समीप फैली गंदगी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। बदलता मौसम और विभिन्न स्थानों पर गंदगी और जलभराव के कारण बढ़ते मच्छर, लोग बुरी तरह परेशान हैं। एक और लगातार मच्छर बढ़ रहे हैं वहीं नगर में अब तक कहीं भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ है, और तो और नियमित रूप से कूड़ा भी नहीं उठाया जाता है।
विज्ञापन

अगर नगर का भ्रमण करें तो विभिन्न स्थानों पर कूड़ा पड़ा देखा जा सकता है। मोहल्ला कच्चा कटरा पक्का कटरा के तालाब के समीप से जाने वाले मार्ग के किनारे सड़क पर बरसों से नगर पालिका ने डलावघर बना रखा है। यहां गंदगी पर हमेशा जानवर मंडराते रहते हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती में राजा टॉकीज के पीछे जाने वाले नाले पर गंदगी अटी पड़ी है। मोहल्ले के समीप नाला और ऊपर से आसपास कूड़े के ढेर परेशानी का कारण बने हैं, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वे कई बार नगर पालिका प्रशासन से सफाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई है। इस अलावा भी नगर का भ्रमण करने पर कई स्थानों पर फैली गंदगी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं गर्मी का मौसम आ गया है मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है पालिका प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल समस्या का निदान कर राहत प्रदान करे। - पीर मोहम्मद अंसारी, मेडिकल स्टोर स्वामी
नगर में फैली गंदगी से तेजी से मच्छर बढ़ रहे हैं। नगर पालिका को तत्काल कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करा कर मच्छरों के प्रकोप को कम करना चाहिए। इसके अलावा नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। - प्रियांशु
पीरगाह तालाब के पास से कच्चा कटरा, पक्का कटरा जाने वाले मार्ग पर लंबे अरसे से नगरपालिका कूड़ा डाल रही है। जिसके कारण कई मोहल्ले से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका को शीघ्र ही डलावघर बनवाना चाहिए। - डॉ. शांतनु यादव, चिकित्सक
सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कई मोहल्लों में गंदगी फैली हुई है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका को चाहिए तत्काल कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करके लोगों को राहत प्रदान करे। - डॉ. यशवंत मैथिल, गोरक्षक

वर्तमान समय में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। लगातार सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। यदि कुछ स्थानों पर गंदगी है, तो उसे भी शीघ्र अभियान चलाकर साफ करा दिया जाएगा। सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया जाएगा कि वह तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे। - दिग्विजय सिंह प्रधान लिपिक, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed