{"_id":"5706a6cc4f1c1b1e28c810f1","slug":"cleaning-personnel-will-soon-recruit-35-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार से अधिक सफाई कर्मियों की जल्द होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार से अधिक सफाई कर्मियों की जल्द होगी भर्ती
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
35 हजार से अधिक सफाई कर्मियों की जल्द होगी भर्ती
उप्र अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जातियों व जनजातियों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बहुत जल्द 35774 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए वाल्मीकि बृहस्पतिवार को पुवायां और खुटार का दौरा करने के बाद जिला मुख्यालय पर लौटकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मेें अमर उजाला से वार्ता कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने नगरपालिका परिषद के ईओ तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके उनसे अनुसूचित जातियों, विशेषकर सफाई कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं की समीक्षा की।
आयोग के सदस्य ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के आर्थिक हितों की रक्षा करने के लिए प्रदेश सरकार ने उनका मानदेय 4600 रुपये से बढ़ाकर 14910 रुपये कर दिया है। नई भर्तियों की नियमावली मेें संशोधन कराया जा चुका है और मई माह के पहले सप्ताह तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की उम्मीद है। प्रारंभ में सफाई मजदूर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र, वाल्मीकि प्रगतिशाील मंच के प्रदेश महासचिव नरेश सिद्धार्थ, प्रदीप वाल्मीकि, विनोद छावला आदि ने आयोग सदस्य को पगड़ी बांधकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।