फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cleaning holiday... Communicable diseases on duty

Shahjahanpur News: सफाई की छुट्टी... ड्यूटी पर संचारी रोग

Tue, 01 Apr 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cleaning holiday... Communicable diseases on duty
जैतीपुर ब्लॉक के गढि़यारंगीन गांव में घूरे का ढेर और नाली से बाहर बहता पानी। संवाद
शाहजहांपुर। जिलेभर में सफाई की छुट्टी है। वहीं, संचारी रोग ड्यूटी पर है। मंगलवार से विशेष अभियान के तहत इस पर नियंत्रण का दावा अफसर कर रहे हैं, लेकिन मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए फाॅगिंग की कोई योजना नहीं है। ऐसे में अभियान की सफलता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में एक से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें लोगों को जागरूक करने के साथ जलजनित सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। हर साल अभियान चलाया जाता है, लेकिन जरूरी उपाय नहीं किए जाते। गर्मी शुरू होते ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में 20 से 25 मरीज रोजाना डायरिया के आने लगे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही अन्य रोगों के मरीज भी बढ़ने लगेंगे।
विज्ञापन


अशुद्ध पानी और गंदगी के कारण सबसे ज्यादा बीमारियां फैलती हैं। मच्छरों के प्रकोप से डेंगू, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी भी पांव पसारेंगी। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी, लेकिन गांवों में सफाई की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

पांच सौ की आबादी पर एक सफाईकर्मी का मानक

नियम के अनुसार, पांच सौ लोगों की आबादी में एक सफाईकर्मी की नियुक्ति होनी चाहिए। उपलब्धता के अनुसार देखें तो 30 लाख से ज्यादा आबादी के जिले में वर्तमान में 15 सौ की आबादी में एक सफाईकर्मी है। जिले में 20 हजार से अधिक आबादी वाली कई ग्राम पंचायत हैं। इसमें गांव हथौड़ा बुजुर्ग, नभीची, मिर्जापुर, कुर्रियाकलां, शहबाजनगर हैं। इनमें 10 से 12 सफाई कर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते यहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाती है।

-----

गंदगी से परेशान 15 हजार की आबादी का गांव

जैतीपुर। करीब 15 हजार की आबादी वाला गांव गढ़ियारंगीन गंदगी से परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। लोगों को गलियों की सफाई का जिम्मा खुद ही उठाना पड़ता है।

गांव में तकिया टोला में शिव मंदिर वाली गली में रह रहे जैतीपुर के पूर्व एडीओ एग्रीकल्चर रामौतार यादव, सुखपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह के घर के सामने नाली बंद होने से गंदगी बढ़ रही है। बताया कि पास में कुछ ग्रामीणों द्वारा घूरा डाला जाता है। इससे नाली हमेशा बंद रहती है। पानी सड़क पर बहता है। खुद सफाई करनी पड़ती है। गांव में एक ही स्थायी सफाईकर्मी है। गांव ओडीएफ में शामिल होने के कारण आठ सफाईकर्मी अतिरिक्त मिले हैं। गांव में शुक्रवार और बुधवार को बड़ी बाजार लगती है। अतिरिक्त सफाईकर्मी बाजार की सफाई में ही लगे रहते हैं। ग्राम प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति ने दावा किया कि बाजार समेत गलियों की सफाई और फॉगिंग होती रहती है। तकिया टोला में घूरे की समस्या का निस्तारण कराएंगे। संवाद


---------------------

अभियान के तहत ये होने हैं काम

-दस्तक अभियान में ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी, आशा वर्कर, एएनएम घर-घर जाकर एई-जेई-बुखार रोगियों को चिह्नित करेंगी।

-तेज बुखार होने पर 102-108 एंबुलेंस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजने का कार्य किया जाएगा।

-सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिट्टी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी।

-संचारी रोगों से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी।

-नगर पालिका परिसर को साफ-सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग कराई जाएगी।

-----
जिला में ग्राम पंचायतों की संख्या- 1077

जिले कुल गांवों की संख्या- 2325

आबाद गांवों की संख्या- 2168

सफाई कर्मचारियों की स्थिति- 2120

-------

संचारी रोग अभियान के तहत गांवों में सफाई कराने के साथ ही दवा का छिड़काव किया जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर जागरूक करेंगी। ग्राम निधि से फॉगिंग और छिड़काव का कार्य कराया जाएगा। इसकी निगरानी की जाएगी।

- घनश्याम सागर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed