{"_id":"57f11b614f1c1b9911574781","slug":"cleaning-campaign-was-launched-on-gandhi-jayanti-in-kent","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर कैंट में चलाया गया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर कैंट में चलाया गया सफाई अभियान
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
कैंट में चलाया गया सफाई अभियान
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
डबल स्टोरी फैक्ट्री इस्टेट स्थित एक मैरिज लॉन में महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर ओसीएफ के महाप्रबंधक एन शिवानंद ने सभी कैंटवासियों को विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अपने घर, सड़क एवं पूरे इलाके को स्वच्छ साफ रखने के लिए योगदान देने की अपील की गई। इसके बाद अधिकारी और सफाई कर्मियों ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर वातावरण को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाया गया। कार्यक्रम में एके वर्मन, रेखा राना, मुकेश, राजेश पाठक, कामेश्वर सिंह, कल्याण राम, परमजीत, बलवीर, राममोहन, संजय मिश्रा, एके धवन, रामसेवक गौतम, हरिप्रसाद आदि का सहयोग रहा। संचालन नरेंद्र सक्सेना ने किया। इससे पूर्व गांधी जी के चित्र पर ओसीएफ के महाप्रबंधक एन शिवानंद, अधिशासी अधिकारी सत्यम मोहन, संयुक्त महाप्रबंधक डोई फोड़े और अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।