फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Claims of adequate means... still the city is thirsty

पर्याप्त संसाधन का दावा, पेयजल के लिए लोग परेशान

Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Claims of adequate means... still the city is thirsty
ाहजहांपुर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में खराब पड़ा नल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम का दावा है कि उसके पास जलापूर्ति के पर्याप्त साधन हैं। इसके बावजूद शहरवासी प्यासे ही रह जाते हैं। एक ओर नगर निगम में शामिल नई कॉलोनियों में अभी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, लोदीपुर मोहल्ले में ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए जगह नहीं मिल रही। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप के सहारे रहना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद से नगर निगम बनने पर शहरी क्षेत्र के आसपास गांवों को शामिल कर लिया और उनमें शहर जैसी सुविधाएं देने का दावा किया गया था। तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति के इंतजाम किए जा रहे हैं, जोकि नगर निगम में शामिल हुए हैं। फिर चाहे वह नगर पंचायत रोजा या ग्राम पंचायत चिनौर समेत तमाम गांव हों।
विज्ञापन

शहर के विकसित मोहल्ले लोदीपुर में ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए नगर निगम को जमीन नहीं मिल पा रही। हालांकि नगर निगम के जलकल विभाग के जेई उमेश कुमार का कहना है कि वर्तमान समय में शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति के लिए आठ ओवरहेड टैंक संचालित हैं और इतने ही निर्माणाधीन हैं। इनसे उन क्षेत्रों जलापूर्ति की जाएगी जो कि नवविकसित हो रहे हैं। शहर में हैंडपंप की स्थिति भी ठीक बताई जाती है, लेकिन हर मोहल्ले में एक-दो हैंडपंप खराब ही मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के पास उपलब्ध साधन
3,51,893 - पूर्व में नगर की जनसंख्या (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार)
3,56,269 - नगर निगम में अन्य क्षेत्र शामिल होने पर जनसंख्या
08 - ओवरहेड टैंक संचालित
08 - ओवरहेड टैंक निर्माणाधीन
27 - ट्यूबवेल संचालित
2865 - हैंडपंप शहरी क्षेत्र में
शहरवासियों को जलापूर्ति के लिए नगर निगम के पास पर्याप्त साधन हैं। आठ ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति हो रही है, इतने ही निर्माणाधीन हैं। 2865 हैंडपंप लगे हैं, इनमें किसी के भी खराब होने की शिकायत मिलते ही रिबोर कराया जाता है। लोदीपुर क्षेत्र में ओवरहैड टैंक के निर्माण को जमीन नहीं मिल पा रही, जैसे ही जमीन मिलती है, निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही नव विकसित क्षेत्रों में जल संयोजन की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। - उमेश कुमार, जेई, जलकल विभाग, नगर निगम शाहजहांपुर।
पिछले 10 सालों से लोदीपुर में निवास कर रहे हैं। लेकिन पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की सुविधा नहीं मिली है। कॉलोनी में सरकारी हैंडपंप भी नहीं लगा है। निजी संसाधनों से पेयजल की जरूरत पूरी करते हैं। - रमेश्वर दयाल, लोदीपुर
नगर निगम बनने के बाद क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। अभी जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है, लेकिन ओवरहैड टैंक बनवाया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्रवासियों को पेजयल आपूर्ति की सुविधा भी मिलने लगेगी। - अर्थव सक्सेना, चिनौर
कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है, जबकि दो बार पाइप लाइन पड़ चुकी है। बताया था कि कॉलोनी में ओवरहेड टैंक बनेगा, लेकिन कहीं नहीं बन पाया। निजी संसाधनों से ही पानी की सुविधा मिल रही है। - आदेश, सुभाष नगर कॉलोनी

रोजा में नगर निगम की ओर से पेयजल आपूर्ति के संसाधन नहीं है। रेलवे कॉलोनी में लगा पंप बार-बार खराब हो जाता है। इससे जलापूर्ति ठप हो जाती है। सरकारी हैंडपंप भी खराब ही रहते हैं, किसी में गंदा पानी आता है। - गिरजा देवी, रोजा

शाहजहांपुर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में लगा वाटर कूलर के पास गंदगी । संवाद

शाहजहांपुर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में लगा वाटर कूलर के पास गंदगी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed