फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Claim of completion of sewer line work by Diwali is false...it will take two more months

Shahjahanpur News: दिवाली तक सीवर लाइन का काम पूरा होने का दावा फुस्स... दो माह और लगेंगे

Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Claim of completion of sewer line work by Diwali is false...it will take two more months
शाहजहांपुर में निशात रोड पर हो रही खोदाई से लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। सीवर लाइन की खोदाई दिवाली तक पूरा होने का जल निगम का दावा फिर फुस्स हो गया। शहर के लोगों को खोदाई अभी दो माह और यानि दिसंबर तक दर्द देगी। हर वार्ड में निर्माणदायी संस्था कुछ न कुछ कार्य करवा ही रही है। अभी करीब 5000 चैंबर बनेंगे। 11000 के आसपास कनेक्शन होने हैं।
विज्ञापन

सीवर लाइन का काम राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। जल निगम को पूरे शहर में कुल 186 किमी सीवर लाइन बिछानी है। चैंबर बनाने और कनेक्शन दिए जाने का कार्य भी होना है। पहले यह सारा काम जून 2023 तक पूरा कराया जाना था। फिर 31 दिसंबर 2023 और उसके बाद अप्रैल 2024 तक का समय बढ़ाया गया। इसके बाद भी काम पूरा नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


इस पर कार्यदायी संस्था दो-दो महीने का समय बढ़वाकर कार्य को जारी रखे हुए है। अब दिसंबर 2024 तक काम पूरा करने की बात कही जा रही है। जल निगम के अधिकारियों का तर्क है कि चुनाव व त्योहारों के दौरान कार्य प्रभावित रहने से देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

377 करोड़ रुपये है कार्य की लागत

- परियोजना के लिए वर्ष 2019-20 में 377 करोड़ रुपये प्रस्तावित थे। 248 करोड़ रुपये का टेंडर कार्यदायी संस्था टेक्नोक्राफ्ट के पक्ष में किया गया। इसका उद्देश्य शहर में सीवर की समस्या और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसके लिए घरों के किचन और शौचालय से निकलने वाला पानी सीवर लाइन से होकर मघई टोला में बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाने लगा है। जहां पर जल शोधन करके पानी को नदियों में छोड़ा जाता है।

-----


पहले कनेक्शन लेने से मना कर रहे थे लोग

-जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक शहर के सभी 60 वार्डों में कहीं न कहीं काम चल रहा है। तमाम लोग अब अपने घरों में सीवर कनेक्शन ले रहे हैं। जबकि पहले वे इसके लिए तैयार नहीं थे। कुछ स्थानों पर अभी सीवर लाइन भी नहीं पड़ सकी है।

----

सड़कों के गड्ढों को भरने में जुटे कर्मचारी

त्योहारी सीजन में भी सड़कों व गलियों की खोदाई के बाद उन्हें ऐसे ही छोड़े जाने पर जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने नाराजगी जताई थी। इस पर अब उनकी मरम्मत कराने का काम शुरू करवाया गया है। शनिवार को कटिया टोला और बहादुरगंज में मरम्मत कार्य हुआ।

----

प्रतिदिन के कार्य की हो रही समीक्षा

सीवर लाइन की खोदाई के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और सड़कें खराब होने का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जल निगम को जल्द से जल्द काम गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं। वह प्रतिदिन किए गए कार्य की समीक्षा भी कर रहे हैं।


---

20 हजार चैंबर बनाने और 14 हजार कनेक्शन देने का काम हो चुका है। बचे काम को को दिसंबर तक पूरा करवा लिया जाएगा। लगभग सभी वार्ड में कुछ न कुछ कार्य बाकी है। - कपिल एम. सिंह, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed