{"_id":"611423d58ebc3e787a35d118","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4561358114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी कर्मचारियों को मकान बनवाने के लिए मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी कर्मचारियों को मकान बनवाने के लिए मिलेगा ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के अटल सभागार में बुधवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें बैंक व कर्मचारी हित के कई प्रस्तावों को समिति के पदाधिकारियों ने स्वीकृति दे दी।
इससे पूर्व, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने एजेंडा ने शामिल बैंक के कचहरी स्थित मुख्य शाखा का नया भवन बनाए जाने, बैंक की ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख रुपये करने आदि बिंदुओं को सदन के पटल पर रखा और बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप राठौर ने उन पर चर्चा कराई।
इसी मौके पर गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि के साथ वाहन ऋण की सीमा बढ़ाने, बैंक द्वारा किए गए विनियोजन, कचहरी शाखा को आदर्श शाखा बनाने, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक को पदोन्नति देने, मानव संसाधन नीति के अनुमोदन, कुर्रिया कलां शाखा के स्थान परिवर्तन, ऋण वितरण पर भूमि बंधक करने, ऋण सीमा में वृद्धि, लोक अदालत में एनपीए खातों के समझौतों, नाबार्ड से 20 करोड़ रुपये ऋण लेने, वेतन भोगी कर्मचारियों को भवन ऋण सीमा बढ़ाने, सीतापुर आंख अस्पताल के सामने नई खुलने वाली सायंकालीन शाखा का समय दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे नियत करने, नई शाखा रविवार को भी खोलने आदि विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
बैठक में बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा जिला सहकारी बैंक खातेदार उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के साथ किसानों को सस्ती दर पर ऋण देने के लिए संकल्पबद्घ है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है और उनका किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केवल जिला सहकारी बैंक 31 दिसंबर तक एकमुश्त योजना का लाभ अपने खातेदारों को दे रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) डॉ. गणेश गुप्ता ने कहा कि जिला सहकारी बैंक जनपद की पहली ऐसी बैंक है, जो माइक्रो एटीएम के माध्यम से अपने उपभोक्ताओं को घर बैठे बैंकिंग की सुविधा दे रही है।
डीसीबी के महाप्रबंधक व मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी के संचालन में हुई बैठक में बैंक संचालक संजय सिंह, अंशुल सिंह चौहान, वीरभान सिंह, अवधेश दीक्षित, भूपेंद्र सिंह भन्नू, देव नारायण मिश्र, बृजेश मिश्र, विवेक कुमार सिंह, रामधन, सुनील सिंह, नाबार्ड के डीडीएम चिरंजीव सिंह, बैंक के उप महाप्रबंधक अनिल कुमार वर्मा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक गंगा प्रसाद, नाजिर प्रवीण पाठक, अश्वनी पाल आदि मौजूद रहे।