{"_id":"60f9bfb18ebc3e79b967c080","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4539923175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम का पुवायां में छापा, खुटार में बंद हो गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम का पुवायां में छापा, खुटार में बंद हो गईं दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुवायां कस्बे में एक दुकान पर छापा मारकर सरसों के तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
शाहजहांपुर के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा, शाहजहांपुर नगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज मौर्य, जलालाबाद के रामजी शुक्ला, तिलहर के नरेंद्र शर्मा, पुवायां के जयपाल सिंह ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार दोपहर पुवायां नगर में चौराहा बाजार के पास एक दुकान से सरसों के तेल का सैंपल लिया। खाद्य विभाग की टीम के छापे की जानकारी से तहसील क्षेत्र में तमाम दुकानें बंद हो गई।
इसके बाद टीम ने पुवायां कस्बे से लेकर करनापुर, गंगसरा तक भ्रमण किया, लेकिन सभी स्थानों पर दुकानें बंद मिली।
इधर, खुटार में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आने की सूचना दुकानदारों को पहले ही मिल जाने के कारण तमाम दुकानें बंद हो गईं। यहां पहुंची टीम को बिना सैंपल लिए लौटना पड़ा। टीम के जाने के बाद दुकानें खुल गईं। टीम को गांव नरौठा देवीदास, रामपुर कलां में भी दुकानें बंद मिलीं।
-
एक स्थान पर सैंपल लेने के बाद टीम की जानकारी पूरे तहसील क्षेत्र में हो गई। इस कारण अन्य स्थानों पर दुकानें बंद पाई गईं। अब फिर से अन्य स्थानों पर छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन
-जयपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुवायां