फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

कॉलोनी में प्राकृतिक गैस पाइप बिछाने का काम शुरू

Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर की साउथ सिटी एंड साउथ सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी में गैस पाइप लाइन डालने को आई मशीन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। साउथ सिटी एंड साउथ सिटी एक्सटेंशन में प्राकृतिक गैस पाइप बिछाने का काम शुरू हो गया है। इससे कॉलोनी के करीब 700 घरों में सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

समाज में पर्यावरण के अनुकूल नेटवर्क बनाने के लिए पीएनजी पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसी) की ओर से साउथ सिटी और साउथ सिटी एक्सटेंशन में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए अपना प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है।

साउथ सिटी और साउथ सिटी एक्सटेंशन के कालोनाइजर विजय कुमरा ने बताया कि कंपनी ने प्राकृतिक गैस पाइन पालन डालने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कॉलोनी को चुना है। ट्रेंचलेस विधि से कार्य को किया जाएगा। कॉलोनी के करीब 700 घरों में पाइप लाइन से गैस की सप्लाई दी जाएगी। प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च को कंपनी ही वहन कर रही है और गैस कनेक्शन मुहैया कराएगी। इसके बाद घरों में गैस सिलेंडर की जगह सीधे पाइप लाइन से गैस पहुंचेगी। जो परिवार जितनी गैस का उपयोग करेगा, उसे मीटर रीडिंग के हिसाब से उसका भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed