फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

कार व टैंपो आमने-सामने आने से कैमुआ पुल पर लगा जाम

Fri, 23 Apr 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
निगोही। कैमुआ नदी पुल पर कार और टैंपो आमने-सामने आ जाने से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच छह किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। जाम में फंसे वाहनों में बैठी महिलाओं, बच्चों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा।
विज्ञापन

लिपुलेख-भिंड हाईवे के शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही कस्बे के पास कैमुआ नदी का पुल जीर्णशीर्ण व संकरा है। जिस पर होकर तिपहिया, चारपहिया वाहन एक साथ नहीं निकल पाते हैं। जबकि इस मार्ग से होकर पीलीभीत, टनकपुर, पिथौरागढ़, बरेली, लालकुआं, नैनीताल, मुरादाबाद, दिल्ली, हरदोई, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कानपुर के लिए भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इसके अलावा स्थानीय स्तर के मैजिक, टैंपों, बाइकों का भी आना-जाना रहता है। कैमुआ पुल पर एक दरोगा, चार आरक्षियों की 24 घंटे शिफ्ट वार ड्यूटी लगाए जाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है, लेकिन जिला पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया है। एक सिपाही और होमगार्डों की ड्यूटी लगा दी जाती है। जो ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

बरेली- शाहजहांपुर के बीच हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर दुर्घटना हो जाने के कारण मार्ग अवरूद्ध किया गया है। इस वजह से इस मार्ग के वाहन बरेली, बीसलपुर, निगोही होते हुए शाहजहांपुर के लिए चले। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में 10 बजे ड्यूटी में लगा आरक्षी व होमगार्ड पेड़ के नीचे कुर्सियों पर बैठे आपस में बतिया रहे थे। इसी बीच कैमुआ नदी पुल के बीचों बीच कार च टैंपों आमने- सामने आ गए। दोनों वाहन चालक अपने-अपने वाहनों से उतर कर नीचे आ गए और बहस करने लगे। जिससे पुल पर से वाहनों का संचालन बंद हो गया। होमगार्डों ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे। वाहनों का संचालन बंद होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। टैंपों पर बैठी महिलाओं, बच्चों को उतरकर दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। कुछ देर बाद तमाम वाहन चालक उतर आए और बहस कर रहे, ट्रक चालक तथा गन्ना भरे ट्राला चालक को समझा कर अलग किया। फिर वाहनों को आगे, पीछे कराया। तब कही दो घंटे बाद जाम खुल सका। जाम गांव हसौआ से लेकर संडा (खास) चौराहे तक छह किलोमीटर लगा रहा। बाइक सवार वाहन खेतों, लिंक मार्गों से होकर निकले। वाहन निगोही से बीसलपुर तक दिन भर रेंगते हुए ही चल सके।वहीं, निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि बरेली व शाहजहांपुर के बीच वाहनों का आवागमन बंद हो जाने से इस मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। कैमुआ पुल संकरा होने के कारण पुल पर जाम लग गया था। दोपहर 12 बजे से वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दो दरोगा, तीन महिला आरक्षी, चार सिपाहियों की ड्यूटी लगायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed