{"_id":"607f26998ebc3e245c610309","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly444510518","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों से मारपीट के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं समेत 20-25 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों से मारपीट के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं समेत 20-25 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। विद्युत संविदा कर्मियों के साथ मारपीट मामले में अवर अभियंता की ओर से हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष समेत चार नामजदों के अलावा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर स्थित सब स्टेशन के अवर अभियंता शिवसरण प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिजली कर्मचारी रजनीश कुमार और अभिषेक विद्युत सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार रात करीब नौ बजे मोहल्ला बाजार निवासी लविश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, सुभाष वर्मा, रवि वर्मा अपने 20-25 साथियों के साथ विद्युत सब स्टेशन पर आ धमके। आरोप है कि उक्त लोगों ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष लविश गुप्ता ने बताया कि वह व्यापारियों के साथ दो दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारी लेने गए थे। किसी ने कर्मचारियों के साथ मारपीट नहीं की है, उन लोगों को झूठा फंसाया गया है।