फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

लखनऊ-दिल्ली हाईवे: पीसीएफ गोदाम हटने से हरदोई चौराहा पर दौड़ेगा यातायात

Mon, 15 Feb 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर/ रौसर कोठी। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरदोई बाईपास चौराहा के पास बना पीसीएफ गोदाम हटाया जाएगा। गोदाम का करीब 25 मीटर हिस्सा हाईवे का चौड़ीकरण पिछले दो माह से रुका हुआ है। गोदाम हटाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना अधिकारी ने प्रशासन से मदद मांगी थी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह एनएचएआई के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम के निर्देश पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने हाईवे पर आ रहा गोदाम का हिस्सा हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की बात कही थी। हाईवे के अधिकारियों का कहना है कि गोदाम तोड़कर अतिरिक्त लेन बनाये जाने के साथ ही हरदोई बाईपास चौराहा का ओवरब्रिज यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हरदोई मोड़ बाईपास पर अधूरे ओवरब्रिज के पास कच्चे रास्ते पर दौड़ने वाले वाहनों से निर्माण स्थल पर उठ रहे धूल के गुबार आसपास के लोगों को सांस लेना दूभर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अतिरिक्त लेन बनने पर पुल चालू होते ही हरदोई चौराहा पर यातायात की बाधा दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

दो साल मेें नहीं बन सकीं ओवरब्रिज की एप्रोच रोड
हाईवे के हरदोई मोड़ चौराहा पर लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे का यातायात गुजारने के लिए बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन उसके दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण चल रहा है। मुख्य चौराहे पर पिलर बनाकर पुल का ढांचा तैयार किया जा चुका है। पुल के ऊपर रोड का काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन उसके दोनों ओर मिट्टी का भराव कर उसे मेन हाईवे से जोडने में पीसीएफ का गोदाम बाधक बन रहा है। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से हरदोई चौराहा की ओर बढ़ने पर एक लेन का निर्माण गोदाम की वजह से रुका है। एनएचएआई की कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता मोहम्मद इसरार शेख के अनुसार गोदाम के पीछे 20 मीटर और सामने की ओर 30.5 मीटर हिस्सा टूटते ही लेन के कच्चे हिस्से को हॉटमिक्स से बनाकर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही पुल भी चालू होने पर हरदोई की ओर जाने वाले यातायात से हाईवे के वाहनों की राह मेें आने वाली रुकावटें थम जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने हाईवे के हिस्से मेें आ रहे गोदाम का कोना तोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। हाल ही में उन्होंने डीएम की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक मेें इस आशय की जानकारी दी है। गोदाम तोड़ने का कार्य एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा और इसी के साथ हरदोई बाईपास चौराहा पर हाईवे का रुका हुआ काम तेजी से शुरू हो जाएगा।
- रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed