{"_id":"5f2eeedf8ebc3e3cf326eaf1","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly415610113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम ने नहीं सुनी तो सभासद ने भरवाया हाईवे का गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम ने नहीं सुनी तो सभासद ने भरवाया हाईवे का गड्ढा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में नेशनल हाईवे के गड्ढों को बजट होने के बावजूद भी नहीं भरा जा रहा है। इस पर कैंट सभासद निशांत यादव ने खुद ही गड्ढों को भरवाने का निर्णय लिया और एक टेंपो चालक की मदद से गड्ढों में बजरी, मोरंग और रेता को डलवाया। ताकि रोज-रोज होने वाले हादसों को रोका जा सके।
निशांत ने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप के सामने का गड्ढा जानलेवा साबित होने लगा है। शनिवार सुबह गड्ढे की वजह से मां-बेटा के घायल होने के बाद उन्होंने टेंपो चालक रहीसू की मदद से बजरी, मोरंग और रेेत का इंतजाम कर वर्कशॉप के सामने व चौराहे पर स्थित गड्ढों को भरवाया। हालांकि बजरी, मोरंग सूखी होने और लगातार वाहनों के निकलने के कारण बहुत देर तक रुक नहीं सकी और दोबारा गड्ढा हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक गड्ढों को हॉटमिक्स से नहीं भरवाया जाता, तब तक स्थाई समाधान संभव नहीं है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हाइवे के गड्ढों का भरवाया जाए, अन्यथा लोग प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने से पीछे नहीं हटेंगे।