फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

साहब! दबंगों से जमीन और पुलिस से बेटों को बचाइए

Tue, 07 Jan 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। दबंगों से परेशान एक महिला सोमवार को पुत्रवधू के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। फूट-फूटकर रोती महिला ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैैं। तहरीर देने पर पुलिस ने उसके बेटों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। डीएम की गैर मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित महिला की शिकायत सुनी। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में सीओ तिलहर से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव रामेश्वरगंज गौंटिया निवासी नन्हेंलाल की पत्नी शीला ने बताया कि गांव में आबादी के पास उनकी कुछ जमीन है। उन्होंने मकान बनाने के लिए अपनी जमीन पर नींव खोदना चाहा तो गांव के एक दबंग परिवार ने उनकी जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा। उनके मना करने पर जमीन पर जबरन कब्जा करने की धमकी दी। शीला के अनुसार थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने घर में घुसकर मौजूद लोगों को लाठी-डंडों से पीटा। शीला के अनुसार उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उल्टे उनके बेटों को शांतिभंग की धारा 151 का मुल्जिम बना दिया। उन्हें दबंग आए दिन धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed