फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities,ration card

राशन वितरण में धांधली पर चार दुकानें निलंबित

Sun, 12 Apr 2020 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,ration card
शाहजहांपुर। सदर तहसील के विकास खंड कांट की ग्राम पंचायत उमरहा मेें राशन वितरण में धांधली की पुष्टि होने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

गांव उमरहा निवासी खुशीराम ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि कोटेदार सुमिता देवी के खिलाफ अनियमिता की शिकायत की थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने गांव जाकर लोगों के बयान लिए तो राशन कम देने और रुपये ज्यादा लेने की पुष्टि हो गई। केरोसिन का वितरण किए बिना कार्ड पर दर्ज करने की बात सामने आई। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने सुमिता देवी की दुकान निलंबित पड़ोस के गांव भानपुर से संबद्ध कर दी है। जांच में यह भी सामने आया कि कोटेदार सुमिता देवी के बजाय दुकान का संचालन उनके ससुर भुल्लन सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

तिलहर में तीन और दुकानें निलंबित
तिलहर। राशन वितरण में अनियमितताओं को लेकर तिलहर में भी तीन दुकानें निलंबित की गई हैं। ब्लॉक खुदागंज के गांव कंधरापुर में भुवन विक्रम सिंह की दुकान पर कालाबाजारी की पुष्टि होने पर एसडीएम सौरभ गंगवार और पूर्ति निरीक्षक महेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। मदनापुर क्षेत्र के गांव करौंदा के राशन विक्रेता शिवकुमारी और तिलहर ब्लॉक के गांव फतेहपुर बुजुर्ग की राशन विक्रेता राजेश्वरी देवी की दुकान पर तमाम अनियमितताएं पाए जाने और कालाबाजारी की शिकायत पर दोनों राशन विक्रेताओं की दुकानों को डीएम की संतुति पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक रूपेश जैन ने बताया कि फतेहपुर बुजुर्ग के राशन विक्रेता जांच के दौरान दुकान बंद करके भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त राशन न देने पर गोदाम प्रभारी को धमकाया, कोटेदार के बेटे पर रिपोर्ट
अतिरिक्त राशन नहीं देने पर धमकी देने का आरोप
पुवायां। खाद्य एवं रसद गोदाम के प्रभारी की ओर से एक युवक के खिलाफ अतिरिक्त राशन मांगने और मना करने पर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुवायां की खाद्य एवं रसद गोदाम प्रभारी भारत भूषण सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अप्रैल माह में वितरित होने वाले अतिरिक्त चावल का उठान कोटेदारों को करा रहे थे। इस बीच पुवायां निवासी बॉबी नाम का युवक उनके पास आया। बॉबी की मां विमला मिश्रा के नाम पुवायां में कोटे की दुकान है। बॉबी अपने साथियों के साथ आकर चावल मांगने लगा। उन्होंने गोदाम से चावल देने से मना किया तो बॉबी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। गोदाम प्रभारी ने सुरक्षा की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि गोदाम प्रभारी की तहरीर पर बॉबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed