फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities,corona,lockdown

अंटा इलाके में होम डिलीवरी हुई शुरू, तय कर दी गई दुकानें

Tue, 14 Apr 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,corona,lockdown
बंद चौभूर्जी मार्ग निकलते लोगों को रोकतीं पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। करामत शाह मस्जिद के आसपास के इलाके खलील शर्की, चौभुर्जी और अंटा मोहल्लों में लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी रही। उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए होम डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी गई, जिससे लॉकडाउन का पालन होता रहे। हालांकि इस बीच हॉटस्पॉट वाली कुछ गलियों में चहलपहल दिखाई दी। बनखंडी नाथ मंदिर के पास वाली गली सील होने के बाद भी फूल बिकते रहे।
विज्ञापन

कोरोनार पॉजिटिव मिलने के बाद से शहर के मोहल्ला खलीलशर्की, चौभुर्जी और अंटा इलाके को कड़ी निगरानी में ले लिया गया है। जहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई गई है। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी और हॉकरों को ही मोहल्लों में जाने की इजाजत है। उनकी भी पहले गली के बाहर लगे बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा रजिस्टर पर एंट्री की जाती है। सोमवार को सुबह के समय मोहल्ले के लोगों को सब्जी आदि खरीदने की छूट जरूर मिली। अंजान चौकी के पास लगे बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि एडीएम प्रशासन द्वारा लगातार इन इलाकों का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसलिए किसी को भी बिना अनुमति और रजिस्टर में एंट्री के मोहल्ले की गलियों में जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ गलियों में पसरा रहा सन्नाटा, कहीं दिखी चहलपहल
सोमवार को इलाके की ज्यादातर गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। अंटा चौराहा से अंजान चौकी जाने वाले मार्ग पर कोई दिखाई नहीं दिया। इसी तरह से तीन खंभा और नेत्र अस्पताल के पास वाली गलियों में भी सन्नाटा रहा, लेकिन बाबा बनखंड नाथ मंदिर के पास वाली गली में लोग घरों के बाहर दरवाजे पर खड़े दिखे। जबकि गली मेें लगी बैरिकेडिंग के पास कुछ लोग फूल बेच रहे थे। जिनसे लोग फूल खरीदने भी पहुंचते रहे। उसके आगे पोस्ती पाकड़ में इंद्रा बाजार वाली गली में कुछ लोग नजर आए, जोकि दूध और सब्जी खरीदने के लिए घरों से निकले थे। वहीं मालखाना मोड के आगे देवी प्रसाद स्कूल के पास वाली गली से वाहन चालकों को निकलते हुए देखा गया। वहां तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि वाहन चालक ड्यूटी पर जा रहा था। जिसको पास देखकर ही जाने दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंटा से मस्जिद जाने वाले मार्ग पर छाया सन्नाटा । संवाद

अंटा से मस्जिद जाने वाले मार्ग पर छाया सन्नाटा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

बंद मस्जिद जाने वाले मार्ग पर जाने वालों के नाम पता नोट करतीं पुलिस । संवाद

बंद मस्जिद जाने वाले मार्ग पर जाने वालों के नाम पता नोट करतीं पुलिस । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed