फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities,corona,lockdown

जाम से जूझा संकरी गलियों में लगा केरूगंज बाजार

Sun, 12 Apr 2020 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,corona,lockdown
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के दौरान केरूगंज मंडी में वाहनों के घुसने से रविवार को भी जाम के हालात बने रहे, जिसके चलते सामाजिक दूरी पालन कराने के नियम की धज्जियां उड़ गईं। यहां संकरी गलियों में बाजार लगने के कारण सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। लोगों का मानना है कि अगर बाजार संकरी गलियों से हटाकर खुले मैदान में लगवाया जाए तभी सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सकता है।
विज्ञापन

रोजाना सुबह सात से नौ बजे तक खुलने वाली केरूगंज गल्ला और सब्जी मंडी रविवार को भी अपने निर्धारित समय पर खुली। लोगों के बाजार में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो मंडी बंद होने तक चलता रहा। दुकानों पर लोग बिना सामाजिक दूरी का पालन करे ही खरीदारी करने में जुटे रहे। सब एक दूसरे से सटकर खड़े थे और पहले सामान खरीदने की होड़ मची थी। इस बीच बाजार में वाहनों का आवागमन लगातार जारी रहा। साइकिल, मोटर साइकिल से लोग बाजार में घुसते रहे, जिसकी वजह से कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन किसी ने भी उन लोगों को बाजार में घुसने से रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

नौ बजे दुकानें बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मी
केरूगंज गल्ला और सब्जी मंडी खुलने का समय सुबह सात से नौ बजे तक निर्धारित है। इस बीच बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी करने आते हैं। उनको सामान बेचने के लिए दुकानदार चबूतरे के आगे तक सामान सजाते हैं, लेकिन उनको रोकने का कोई प्रयास नहीं करता। बाजार में सामाजिक दूरी बनाए रखने पर भी ध्यान नहीं दिया जाता। रविवार को भी यही स्थिति रही। बाजार में लगातार लोग अपने वाहनों को लेकर आते रहे और सामाजिक दूरी की अनदेखी करते रहे, लेकिन कोई पुलिसवाला नहीं पहुंचा, जब दुकानों को बंद कराने का समय हुआ तो नौ बजे कुछ पुलिसकर्मी आए और बाजार को बंद करवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से खुले मैदान में बाजार लगवाने की मांग
शहर की केरूगंज स्थित बाजार केे संकरी गलियों से हटाकर खुले मैदान में लगवाने की मांग उठने लगी है। भाजपा चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना ने केरूगंज बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और सामाजिक दूरी के नियम का पालन न होने की समस्या से डीएम इंद्र विक्रम सिंह को अवगत कराया है। इसके साथ ही बाजार को सकरी गलियों से निकालकर चौड़े रास्तों या मैदानों पर शिफ्ट करने की मांग की, जिससे जहां विक्रेताओं के साथ ही खरीदारी करने वालों के बीच में भी निश्चित दूरी बनी रही। इसके लिए उन्होंने मिशन फील्ड में बाजार लगवाने का सुझाव भी दिया है।
केरूगंज मंडी में बाहर खड़े होंगे वाहन
एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि केरूगंज किराना एवं गल्ला मंडी में थोक बिक्री का समय सुबह छह से सात बजे निर्धारित किया गया है और बाद में नौ बजे तक दो घंटे के लिए फुटकर बिक्री को दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान केवल आम लोगों को खरीदारी करने की अनुमति होगी। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए केरूगंज मंडी के अंदर कोई वाहन नहीं जाएगा और उनकी पार्किंग की व्यवस्था मंडी के बाहर रोड के किनारे की गई है।
तिलहर मंडी समिति में उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां
तिलहर। लॉकडाउन के रहते जहां बाजारों में सन्नाटा पसरा है वहीं हमेशा की तरह सब्जी मंडियां गुलजार हैं। तिलहर मंडी समिति स्थित थोक सब्जी मंडी में उमड़ने वाली भीड़ सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रही है। तमाम लोग बिना मास्क या कपड़े से मुंह ढके सब्जी खरीदते देखे जा सकते हैं।

हालांकि सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मंडी समिति के गेट पर सुबह पुलिस तैनात रहती है, लेकिन मंडी के अंदर घुसने के बाद सब्जी खरीदने को आतुर भीड़ आढ़त पर टूट पड़ती है, जबकि सब्जी आपूर्ति के लिए नगर पालिका ने लगभग 100 ठेलों की व्यवस्था गली मोहल्लों के लिए की है। सुबह 4 से 7 बजे तक मंडी में थोक सब्जी की बिक्री होती हैं। इन 3 घंटों में तमाम लोग एक साथ हुजूम बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed