{"_id":"5eda8d7e8ebc3e9091407b8b","slug":"civcamenities-shahjahanpur-news-bly408258250","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे भीड़ जुटाएंगे तो कोरोना का खतरा और बढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे भीड़ जुटाएंगे तो कोरोना का खतरा और बढ़ाएंगे
विज्ञापन
ढाईघाट पर शनिवार को स्नान के लिए श्रद्धालु।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक 38 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं और दर्जनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। मिर्जापुर के अकेले बानगांव में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बावजूद इसके तमाम लोग कोरोना के खतरे को नहीं समझ पा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी। मास्क लगाने के साथ बार-बार साबुन से हाथ धोना है। मगर लोग इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आस्था के नाम पर भीड़ जुट रहे हैं। जेष्ठ पूर्णिमा पर शुक्रवार को गंगा ढाईघाट पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस मौजूद होने के बावजूद लोगों को गंगा में डुबकी लगाने से नहीं रोक पाई। ढाई घाट पर जमा भीड़ में शामिल लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान भी नहीं रखा।
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने पर देश में लॉकाडाउन लागू कर दिया गया था। कोरोना को रोकने के लिए समस्त सामूहिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस कारण पिछले तीन महीने से लोग गंगा स्नान नहीं कर पा रहे थे। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लोगों को ढाई घाट पर जाने से रोकने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर पर पुलिस लगाई गई थी। बावजूद इसके लोग ढाईघाट पर जाने से नहीं माने। लोग मुख्य रास्तों के बजाय खेतों और पगडंडियों से लेकर ढाईघाट जा पहुंचे। शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ ढाई घाट पर जुटी और गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए जिले के अलावा फर्रुखाबाद, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी आदि जनपदों के श्रद्धालु जुटे।