फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City roads are bad...doing business is difficult...traders sitting on strike

Shahjahanpur News: शहर की सड़कें खराब...व्यापार करना मुश्किल...धरने पर बैठे व्यापारी

Sat, 21 Sep 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
City roads are bad...doing business is difficult...traders sitting on strike
नगर निगम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
शाहजहांपुर। क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से व्यापार प्रभावित होने से आक्रोशित उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी शुक्रवार को नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने सड़कोें की ठीक से मरम्मत न होने तक हर दो दिन बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, जल निगम के एक्सईएन ने सड़कों की हालत सही करने के लिए 30 सितंबर तक का समय मांगा है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारी हाथ में तख्तियां लिए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टूटी गलियां, जर्जर सड़कों के कारण व्यापार चौपट होता जा रहा है। खराब सड़कों के कारण ग्राहक घर से निकलकर खरीदारी करने की बजाय ऑनलाइन सामान मंगा रहा है। व्यापारी तबाह हो रहा है। मजबूरी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अपना व्यवसाय छोड़कर नगर निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास करने की अधिकारियों से अपील की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक वे लोग हर दो दिन बाद धरने पर बैठेंगे। जल निगम के एक्सईएन कपिल एम. सिंह ने आश्वासन दिया कि 30 सितंबर तक शहर की सभी सड़कें सही कर दी जाएंगी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर ने भी संगठन को सुधार के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान धर्मपाल रैना, नाजिम खां, नीरज गुप्ता, संजीव राठौर, अतुल गुप्ता, रोहित अग्रवाल, गौरव गुप्ता, सुधीर सिंह, राजीव गुप्ता, सुनील गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, अभिषेक गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed