{"_id":"f174b06b8f819f3e3b71e0bd9d41af03","slug":"chop-remaining-adjusting-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेष शिक्षामित्रों का समायोजन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेष शिक्षामित्रों का समायोजन जल्द
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 10 May 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की एक बैठक रविवार को रोटी गोदाम स्कूल परिसर में हुई। इसमें बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बाकी शिक्षामित्रों के समायोजन पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान समायोजन को लेकर तमाम शिक्षामित्र व्यथित नजर आए।
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने कहा कि शिक्षामित्रों को संघ पर पूरा भरोसा एवं आस्था बनाए रखने की जरूरत है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष से मिली जानकारी के आधार पर दीक्षित ने कहा कि शेष शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए एक शासनादेश जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जिला महामंत्री रामपूत पाल ने कहा कि जिले में रिक्त पदों के संबंध में संघ का प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी से मिलकर उन्हें शिक्षामित्रों की समस्याओं से अवगत कराएगा।
जिला प्रभारी वेद वर्मा ने कहा कि बाकी शिक्षामित्र भी जल्द ही समायोजित होंगे। बस शिक्षामित्रों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा, राजीव यादव, सचिन मिश्रा, रजनीश अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, विक्रांत मिश्रा, अरुण शुक्ला, मिथिलेश यादव, जितेंद्र दीक्षित, फरजाना, ऊषा मिश्रा, रुचि सिंह, सिकंदर खां, जैवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।