फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Charges framed against former Union Minister Swami Chinmayanand in Shahjahanpur

शिष्या से दुष्कर्म का मामला: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप तय, अगली सुनवाई 29 मार्च को

Thu, 02 Mar 2023 07:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Mar 2023 07:41 AM IST
सार

शिष्या से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप तय किए गए। अब इस मामले की सुनवाई 18 मार्च को होगी। 

विज्ञापन
Charges framed against former Union Minister Swami Chinmayanand in Shahjahanpur
एडीजे तृतीय के न्यालालय में पेश होने जाते स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में शिष्या से दुष्कर्म के 12 साल पुराने मामले में बुधवार को पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद एमपी-एमएलए/तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अहसान हुसैन की कोर्ट में हाजिर हुए। उनके विरुद्ध आरोप तय किए गए। इस मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।

विज्ञापन


वर्ष 2011 में आश्रम की शिष्या ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से चिन्मयानंद की अग्रिम जमानत मंजूर हो गई थी। चिन्मयानंद 13 फरवरी को अदालत में हाजिर हुए। तब न्यायालय ने उनकी पत्रावली को एकत्र करने के बाद एमपीएमएलए कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता फिरोज हसन खां ने बताया कि मुकदमे के विचारण के लिए पत्रावली कार्यवाही के लिए अब एमपीएमएल कोर्ट में आ गई है। इसी वजह से स्वामी चिन्मयानंद बुधवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में आरोप तय करने की कार्यवाही हुई। इसके बाद साक्ष्य आदि की कार्यवाही शुरू होगी। अदालत ने 29 मार्च की अगली तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed