फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children will be assessed daily on the Nipun Plus App.

Shahjahanpur News: प्रतिदिन निपुण प्लस एप पर बच्चों का होगा आकलन

Wed, 25 Mar 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Children will be assessed daily on the Nipun Plus App.
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन निपुण प्लस एप पर नियमित आकलन किया जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अगली बैठक में एआरपी को भी शामिल करते हुए समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही 16 मई को सभी विद्यालयों में नेट की प्रथम परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कायाकल्प की समीक्षा करते हुए सभी बीईओ को निर्देश दिए कि रसोईघर, बालक-बालिका शौचालय और मूत्रालय को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए अगले 15 दिन में पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक तहसील पर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने के लिए जनप्रतिनिधियों को बुलाने के लिए कहा है। ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले बच्चों को भी ढूंढ़कर प्रवेश दिया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed