फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children showed their talent by making Rangoli and Diyas

Shahjahanpur News: बच्चों ने रंगोली व दीए बनाकर दिखाई प्रतिभा

Sun, 19 Oct 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Children showed their talent by making Rangoli and Diyas
लीड कांवेंट स्कूल में दीपावली पर दीया व पोस्टर दिखाते बच्चे। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। लीड कान्वेंट स्कूल में दीपावली उत्सव मनाया गया। बच्चों ने रंगोली सजाने के साथ रंगारंग कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य तराना जमाल ने केजी से कक्षा तीन तक के बच्चों के बीच रंगोली व दीये बनाओ प्रतियोगिता कराई। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों से तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहने की अपील की गई। निदेशक मोहम्मद जमाल ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सृष्टि, आयजा, आयांश, जोया, आयजा सुहाना, आर्यन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------
बाल सुधार गृह में मनाई दीपावली
शाहजहांपुर। युवा सर्व कल्याण समिति, फर्स्टक्राइ इंटेलिटॉट्स संस्था व जिला गंगा समिति के पदाधिकारियों ने राजकीय बाल सुधार गृह में निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली मनाई। फर्स्टक्राइ की प्रबंधक डॉ.शिवानी गुप्ता, सह प्रबंधक डॉ. पुनीत जैन व युवा सर्व कल्याण समिति की महिला मोर्चा अध्यक्षा खुशबू रानी ने बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने, पुस्तक व कॉपियां भेंट की। स्मिता रस्तोगी, प्रीति शुक्ला, साक्षी रस्तोगी, डॉ.लक्ष्मी राय, आयुषी सक्सेना, अंकिता, यशोधा ने पेन, पेंसिल, बॉक्स, चॉकलेट भेंट किए। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजेता बच्चों को वन विभाग के सत्येंद्र कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभिषेक गोयनका, मुकेश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed