{"_id":"66e612ab7cfad669ea0656c4","slug":"children-raised-slogans-against-the-governments-influx-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-127096-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बच्चों ने लगाए सरकार की आमद मरहबा के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बच्चों ने लगाए सरकार की आमद मरहबा के नारे
Sun, 15 Sep 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जुलूस निकालते मदरसे के बच्चे। स्रोत: मदरसा
शाहजहांपुर। तारीन जलालनगर स्थित मदरसा अत्तारिया में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। बच्चों ने सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए। कई स्थानों पर बच्चों का स्वागत किया गया।
शनिवार को जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें बच्चे हरे झंडे लहराते और नात गुनगुनाते चल रहे थे। जुलूस मछली मार्केट, भुल्लन खां की चौपाल, अशफाक उल्ला खां की मजार, स्टेशन रोड, महिला थाना, मदीना मस्जिद से होते हुए मदरसे में समाप्त हुआ। सईद अत्तारी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर अपने घरों को सजाना चाहिए।
मैनेजर मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद मोईन, दानिश, मोहम्मद अनस, मोहम्मद जीशान, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद हुसैन, मुजाहिद हसन आदि लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -
जलसा व उर्स आज से
-मोहल्ला दिलाजाक स्थित काजी मस्जिद के पास जश्न ईद मिलादुन्नबी और हजरत अब्दुल सत्तार दादा मियां का उर्स 15 व 16 सितंबर को होगा। हाफिज अंसार अहमद ने बताया कि जलसे में मौलाना सैयद एहसान मियां, मौलाना अब्दुल वकील व मौलाना अफजल कादरी, हाफिज अनीस अत्तारी तकरीर करेंगे। 17 सितंबर को सत्तार दादा मियां का कुल शरीफ होगा।