{"_id":"6a457e8a3ecb9473830cf2f0","slug":"children-raised-awareness-about-enrollment-by-holding-a-rally-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177724-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल चलो.. रैली निकालकर बच्चों ने नामांकन के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल चलो.. रैली निकालकर बच्चों ने नामांकन के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
सिंधौली के तेरा गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने नारे लगाकर अभिभावकों को प्रेरित किया।
सुबह साढ़े दस बजे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मां शारदे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली में सबसे आगे स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं चल रहे थे, जबकि उनके पीछे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
रैली कलक्ट्रेट से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व और शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर जागरूकता नारे लगाए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं और नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
कार्यक्रम में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या, जिला समन्वयक सोहन शुक्ला, सतीश कनौजिया, प्रेमपाल, रवींद्र पाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नामांकन कराने पर दिया जोर
शाहजहांपुर। सिंधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तेरा के विद्यार्थियों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। इस बीच कक्षा एक और छह में नामांकन कराने की अपील की गई। बुधवार को अभियान के द्वितीय चरण में अभिभावकों को नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पहले प्रार्थना सभा में प्रधानाध्यापक सरताज अली ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रोगों से बचाव की जानकारी दी। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया, सारिका गुप्ता, राम नरायन, आनंद, विशाल, आरके गौतम, प्रांशू, शगुन, नीलम का सहयोग रहा। संवाद